{"_id":"64ede8c8a1162387e304e9d6","slug":"mp-politics-in-membership-drive-bjp-mla-son-made-only-minor-children-wear-party-robe-in-damoh-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: BJP पूर्व विधायक के बेटे ने नाबालिग बच्चों को ही पहना दिया पार्टी का गमछा...और तस्वीरें भी शेयर क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: BJP पूर्व विधायक के बेटे ने नाबालिग बच्चों को ही पहना दिया पार्टी का गमछा...और तस्वीरें भी शेयर क
Tue, 29 Aug 2023 07:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:33 PM IST
सार
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक लखन पटेल के बेटे द्वारा भाजपा के सदस्यता अभियान का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें ग्रामीणों के साथ ही कुछ नाबालिग बच्चे भी बीजेपी का गमछा गले में डाले दिख रहे हैं। इस पोस्ट के बाद जन चर्चा शुरू हुई तो पूर्व विधायक के बेटे ने कहा, छोटे बच्चों को कैसे सदस्यता दिला सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चे गले में बीजेपी का गमछा डाले हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में पथरिया विधानसभा से पूर्व विधायक और आगामी चुनाव के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशी लखन पटेल और उनके बेटे गांव-गांव जाकर जनसंपर्क में जुट गए हैं और सदस्यता अभियान भी चला रहे हैं। लखन पटेल के पुत्र लोकेंद्र पटेल ने भाजपा के सदस्यता अभियान का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा का गमछा पहने दिख रहे हैं। लेकिन इस फोटो में कुछ नाबालिग बच्चे भी दिख रहे हैं, जिनके गले में पार्टी का गमछा डला है।
विज्ञापन
लोकेंद्र पटेल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज पथरिया में विभिन्न जगह जाकर जनसंपर्क किया और ग्राम लखरोनी में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुआ। वहीं, लखरोनी के कुछ नए युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उन सभी का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि सदस्यता अभियान की होड़ किस कदर मची हुई है कि छोटे-छोटे बच्चों को ही पार्टी का गमछा डाल दिया। जबकि इन बच्चों को अभी कई साल तक मत डालने का भी अधिकार नहीं मिलना है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल के पुत्र लोकेंद्र पटेल ने कहा कि उन्होंने सदस्यता नहीं दिलवाई। लखरोनी में वॉलीबॉल का मैच चल रहा था, बच्चे वहां खेल रहे थे। उन्होंने पट्टा मांगा तो दे दिया और उनके कहने पर फोटो खिंचा ली उन्हें सदस्यता कैसे दिलवा सकते हैं।
