फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP only tallest Ganesh statue of the district is situated in Jatashankar of Damoh the temple is 250 years old

MP News: दमोह के जटाशंकर में विराजमान है जिले की एक मात्र सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा, 250 वर्ष प्राचीन है मंदिर

Sat, 23 Sep 2023 11:24 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 23 Sep 2023 11:24 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह के जटाशंकर में जिले की एक मात्र ऊंची गणेश प्रतिमा विराजमान है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा करीब 250 वर्ष पुरानी है। यहां दर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि भारत-भर से लोग आते है। 

विज्ञापन
MP only tallest Ganesh statue of the district is situated in Jatashankar of Damoh the temple is 250 years old
जटाशंकर में विराजमान है जिले की एक मात्र सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के जटाशंकर धाम की महिमा अदभुत है। भगवान शिव का यह मंदिर करीब 250 वर्ष प्राचीन बताया जाता है और यहीं पर भगवान गणेश की जिले की सबसे ऊंची प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में है।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मोनू पाठक के मुताबिक जटाशंकर मंदिर में सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। लेकिन सबसे बड़ी प्रतिमा भगवान गणेश की है जो 18 फीट ऊंची है। यह दमोह जिले की एक मात्र प्रतिमा है, जिसकी इतनी अधिक ऊंचाई है। 50 साल पहले मंदिर के प्रथम अध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव जो कलेक्ट्रेट में पदस्थ थे। उन्होंने यह 18 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा मंदिर में स्थापित कराई गई थी।
विज्ञापन


यहां पर भगवान शिव के मंदिर के अलावा कालभैरव, शक्तिमाता, हनुमानजी, गणेशजी, श्रीराम दरबार, राधाकृष्ण भगवान, शनिदेव के साथ सभी प्रभुख देवी देवताओं के मंदिर है। यह  सुंदर मंदिर पहाड़ के नीचे बना है। भगवान गणेश यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed