फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: Tiger Radha's daughter gives birth to four cubs in Rani Durgavati Tiger Reserve

MP News: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगर राधा की बेटी ने दिया चार शावकों को जन्म, दो और बाघिन गर्भवती

Sat, 25 Nov 2023 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:06 PM IST
सार

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की बाघिन राधा की दूसरी बेटी एन-12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। अब यहां बाघों की संख्या 19 हो गई है। 

विज्ञापन
MP News: Tiger Radha's daughter gives birth to four cubs in Rani Durgavati Tiger Reserve
बाघिन राधा की बेटी ने चार शावकों को जन्म दिया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुंदेलखंड के दूसरे रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से एक अच्छी  खबर है। यहां बाघिन राधा की दूसरी बेटी एन-12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। अब यहां बाघों की संख्या 19 हो गई है, लेकिन जब बाघों की सही गणना होगी तब इनकी संख्या बढ़ने की भी संभावना है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दो अन्य बाघिनें भी गर्भवती हैं जो कुछ दिन बाद शावकों को जन्म दे सकती हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि नौरादेही अभयारण्य और रानी दुर्गावती अभयारण्य को मिलाकर नया टाइगर रिजर्व बनाया गया है। इसका नाम रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व रखा गया है और आचार संहिता हटते ही नए साल से यहां टाइगर रिजर्व के नियम, कानून लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनने की उम्मीद
नौरादेही अभयारण्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभयारण्य है और इसमें रानी दुर्गावती अभयारण्य का जंगल भी शामिल हो गया है जिससे यह टाइगर रिजर्व प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनने की उम्मीद भी है। नौरादेही अब टाइगर रिजर्व कि एक इकाई बन गया है। यहां नदी, तालाब के साथ ऐसी अनेक सुविधाएं हैं जहां अनेक तरह के जीव जंतुओं को रखने की सुविधा है जो सामन्य वन क्षेत्र में नहीं है। इसलिए यदि सामान्य वन परिक्षेत्र में कोई भी जानवर या जीव-जंतु मिलता है तो उसे नौरादेही में छोड़ा जाता है। यहां अनेक तरह के पक्षी और शाकाहारी, मांसाहारी जानवरों के साथ बाघों का परिवार है। जिनके दीदार करने प्रतिदिन प्रदेश भर से सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदमार्ग से होती है निगरानी
नौरादेही में बाघों की संख्या में प्रति वर्ष बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन लोकेशन के मामले में केवल बाघिन राधा की लोकेशन ट्रेप होती है, क्योंकि उसके गले में कॉलर आईडी लगा हुआ है। राधा के अलावा अन्य बाघ या शावकों की निगरानी यहां लगे कैमरों से होती है या पदमार्ग से उनकी मौजूदगी का पता चलता है। इसलिए इनकी सुरक्षा में लगे वन अमले को लोकेशन पता करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है की जिस बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है, उसकी पूरी लोकेशन अभी तक नहीं मिल पाई है। बस यह जानकारी मिल रही है कि एन-12 ने शावकों को जन्म दिया है।


यह बोले अधिकारी
नौरादेही अभयारण्य में एन-12 ने शावकों को जन्म दिया है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी संख्या चार है। वहीं पूरे मामले में नौरादेही डीएफओ ए अंसारी ने बताया कि जानकारी सही है, लेकिन टीम शावकों की खोज कर रही है। अभी किसी ने उनको देखा नहीं है और संख्या कितनी है इसकी अभी पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन एक बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है यह बात सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed