फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News Ghooman Singh Gond resident of Panda village in Damoh wants to meet PM Modi

MP News: दमोह का एक व्यक्ति पीएम मोदी से मिलना चाह रहा, कलेक्टर को आवेदन देकर इच्छा भी जाहिर की

Tue, 09 Jan 2024 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले का एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाह रहा है। उसकी इच्छा है कि वह पीएम मोदी से मिलकर अपने गांव की समस्याओं से अवगत करवाएगा। फिलहाल, इसके लिए उसने कलेक्टर को आवेदन दिया है।

विज्ञापन
MP News Ghooman Singh Gond resident of Panda village in Damoh wants to meet PM Modi
घूमन सिंह गोंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पंडा गांव निवासी एक व्यक्ति गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। दिल्ली जाकर गांव के विकास कार्य को लेकर चर्चा करना चाहता है। इसलिए मंगलवार को उसने कलेक्टर को आवेदन दिया है और गांव के अधूरे विकास के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुहली के पंडा गांव निवासी घूमन सिंह गोंड ने बताया, वह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहता है और गांव की समस्याओं से उन्हें अवगत कराना चाहता है। घूमन ने कलेक्टर के नाम दिए अपने आवेदन में बताया है कि हमारे ग्राम पंडा में कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं है। किसी भी प्रकार की रोड नहीं है। मेन रोड है, जबकि गांव से हाइवे की दूरी महज दो से तीन किलोमीटर है। वहां से हमारे गांव तक कच्चा रास्ता है, जो बरसात के दिनों में बंद हो जाता है। 
विज्ञापन


बारिश के पानी के कारण वह रोड भी पूरी तरह से बह चुकी है। गांव से बाहर आने-जाने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमारे यहां बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल भी सिर्फ पांचवीं क्लॉस तक ही है, जिसका स्कूल भवन भी जर्जर हो चुका है। बारिश में भवन से पानी टपकता है, जिसमें बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। वहां पढ़ने वाले बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में और भी बहुत सी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्रसूता महिला को लेने गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है, जिससे डिलीवरी घर पर ही हो जाती है। ग्राम पंडा से मेन रोड तक डामलीकरण कराया जाए। ग्राम पंचायत मुहली, झुझुर एवं मडिया खुर्द तक डामलीकरण किया जाए।


अधिकारी इन समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों,  कर्मचारियों को आदेशित करें और उसे प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने गांव की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत करा सके। घूमन ने बताया कि अधिकारियों ने कहा है कि उसके आवेदन को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed