{"_id":"65729eb090e9931f930ec953","slug":"mp-news-damoh-police-reveals-blind-murder-case-through-dna-report-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह पुलिस ने DNA रिपोर्ट से कर दिया अंधे हत्याकांड का खुलासा, पांच महीने पहले मिला था अज्ञात नरकंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह पुलिस ने DNA रिपोर्ट से कर दिया अंधे हत्याकांड का खुलासा, पांच महीने पहले मिला था अज्ञात नरकंकाल
Fri, 08 Dec 2023 10:12 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:12 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में दमोह जिले की पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट से अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। बता दें कि पांच महीने पहले अज्ञात नरकंकाल मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह की जबेरा थाना पुलिस ने पांच महीने पहले मिले अज्ञात नरकंकाल मामले में इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई और आरोपी पकड़े गए। प्रेम-प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि 29 जून की शाम एक अज्ञात मानव नरकंकाल गुबरा के जंगल में पड़ा होने की सूचना पर मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया गया था। इस संबंध में जबलपुर जिले के थाना कटगी में गुम इंसान सतेंद्र पिता गोविंद्र विश्वकर्मा निवासी मोहली की कायमी होने से उक्त गुम इंसान के वारसान भाई महेंद्र, मां रमा, पिता गोविंद्र तथा अन्य रिश्तेदार मौके पर
विज्ञापन
आए थे। नर कंकाल के पास एक स्टील का कड़ा एवं गमछे का टुकड़ा पडा था, जिसे देखकर मृतक का सतेंद्र के रूप में होना बताया गया था। लेकिन मृतक का शव लेने से इनकार कर दिया था। उसकी बाइक और मोबाइल फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
अज्ञात मृतक का डीएनए परीक्षण कराने मृतक के परिजनों द्वारा एक आवेदन दिया गया था। मृतक का डीएनए परीक्षण कराने पर शव गुम इंसान सतेंद्र पिता गोविंद्र विश्वकर्मा का होना पाया गया। डीएनए रिपोर्ट प्राप्त होते ही साइबर टीम की मदद से दो दिन में ही संपूर्ण प्रकरण में तथ्यों के आधार पर आरोपी मोहन पिता कल्लू एवं आरोपिया शीतल लोधी से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि षडयंत्र पूर्वक एक राय होकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पत्थर पटककर की थी हत्या
टीआई ने बताया, मृतक का आरोपी लड़की से प्रेम-प्रसंग था। पूछताछ में लड़की के द्वारा बताया गया कि आरोपी के द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी और गुबरा के जंगल में बुलाकर सतेंद्र की पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। आरोपी के पास से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।
