फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP LS Election: CM did a road show in Damoh, said enthusiastically - BJP will win all 29 seats of the state.

MP LS Election: सीएम ने दमोह में किया रोड शो, जोश में बोले- प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपा

Thu, 04 Apr 2024 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी दमोह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी की जन-जन में पैठ है।

विज्ञापन
MP LS Election: CM did a road show in Damoh, said enthusiastically - BJP will win all 29 seats of the state.
दमोह में सीएम मोहन यादव ने रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह में लोकसभा प्रत्याशी राहुल लोधी जी के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि दमोह की धरती पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए रोड शो कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी दमोह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी की जन-जन में पैठ है। जनता भाजपा के कामों को पसंद करती है। डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा 400 पार का नारा पूरा होगा। जनता को मोदी जी की कार्यप्रणाली पसंद है। दमोह के एक छोटे से कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना मोदी जी के समर्थन का अहसास कर रही है। छिंदवाड़ा में फतह हासिल करेंगे और निश्चित रूप से 29 की 29 सीटें आएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, लखन पटेल, जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, धर्मेंद्र लोधी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed