फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election Amidst the hustle and bustle of elections, there is silence outside the BJP and Congress offices

MP Election 2023: चुनावों की हलचल के बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा, जानें क्या है कारण

Fri, 13 Oct 2023 10:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:09 AM IST
सार

दमोह की सीटों पर भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। ऐसे में कयासों का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
MP Election Amidst the hustle and bustle of elections, there is silence outside the BJP and Congress offices
दमोह में कांग्रेस-भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है और भाजपा ने अपनी प्रत्याशियों की चार लिस्ट भी जारी कर दी हैं और दमोह जिले से केवल पथरिया विधानसभा की टिकट घोषित की गई है, बाकी तीन सीटों के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस की एक भी लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी न होने से कांग्रेस और भाजपा कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है और गिने चुने कार्यकर्ता ही दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया, केवल कयासों का दौर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के दमोह कार्यालय में इस समय गिने चुने कार्यकर्ता  ही दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि प्रत्याशी घोषित न होने से अभी भी असमंजस का दौर चल रहा है और लोग केवल आपस में बैठकर चर्चाएं कर रहे हैं। यही नजारा इस समय कांग्रेस कार्यालय का भी है यहां भी बहुत कम कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं और सभी की निगाहें प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

 
बसपा ने रामबाई तो आप ने चाहत को दिया टिकट
दूसरी ओर बीएसपी ने अपने 26 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें पथरिया विधानसभा से रामबाई सिंह परिहार को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी टीवी कलाकार चाहत मनी पांडे को दमोह से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, बाकी तीन सीटों पर कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed