{"_id":"652e647e9a59b6ff6b038ed7","slug":"mp-election-2023-former-congress-district-panchayat-president-bhagwan-das-chaudhary-joins-bsp-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: टिकट कटने से नाराज पूर्व कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष BSP में शामिल; हो सकते हैं हटा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: टिकट कटने से नाराज पूर्व कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष BSP में शामिल; हो सकते हैं हटा प्रत्याशी
Tue, 17 Oct 2023 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:10 PM IST
सार
MP Assembly Elections 23: दमोह में हटा विधानसभा सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भोपाल में बसपा का दामन थाम लिया। पूर्व नेता ने दमोह आकर मीडिया को विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
बीएसपी की सदस्यता ग्रहण करते भगवान दास चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में टिकट कटने से खफा नेताओं का लगातार दल बदलने का सिलसिला जारी है। दमोह जिले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी हटा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन टिकट कटने से खफा होकर कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी ने मंगलवार को भोपाल में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। अब वह हटा से प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में दिख रही नाराजगी
भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में नेताओं में विरोध देखा जा रहा है। इसी के चलते दमोह जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी हटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। लेकिन जैसे ही कांग्रेस आला कमान के द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की गई और हटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उसके बाद से ही भगवान दास चौधरी कांग्रेस पार्टी का विरोध करते नजर आए। उसके बाद मंगलवार को भोपाल में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
कमलनाथ ने बुलाया था मिलने
भगवान दास चौधरी 2009 से 2014 तक दमोह के जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं और हटा से लगातार टिकट की दावेदारी कर रहे थे। इस बार जैसे ही कांग्रेस ने प्रदीप खटीक को अपना प्रत्याशी बनाया उसके बाद से ही भगवान दास चौधरी नाराज चल रहे थे। इसी बीच सोमवार को यह भी चर्चा सामने आई कि कमलनाथ ने उन्हें मिलने के लिए भोपाल बुलाया है और शायद कमलनाथ की बात वह मान जाएंगे। लेकिन मंगलवार को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली और अब कयास लगाया जा रहा हैं कि वह हटा से बीएसपी के प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन
भगवानदास चौधरी का कहना है कि वह पार्टी में उपेक्षित हो रहे थे। इसलिए उन्होंने बीएसपी की सदस्यता ले ली। दमोह आकर मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।
