फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election 2023 Arun Yadav says in Damoh BJP should take out Mafi Yatra

MP Election 2023: दमोह में अरुण यादव बोले- BJP को निकालनी चाहिए माफी यात्रा, जनाक्रोश यात्रा में हुए शामिल

Tue, 19 Sep 2023 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

MP Election 2023: दमोह जिले में मंगलवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ बांदकपुर से किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शामिल हुए।

विज्ञापन
MP Election 2023 Arun Yadav says in Damoh BJP should take out Mafi Yatra
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के बांदकपुर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जनयात्रा नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए। यह सरकार किसान विरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी सरकार है। 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार बन गई है।

विज्ञापन


अरुण यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो घोषणाएं की जा रही हैं, उनका जनता पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसलिए हम कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा की जगह जन माफी यात्रा निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2023 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और हमने जो वादा किया है, वह पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार आने के बाद 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को कितना आशीर्वाद मिल रहा है, यह आप सभी ने देखा है। कल सागर में ही जन आशीर्वाद यात्रा में क्या हुआ, सभी को पता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करीब सात बार मध्यप्रदेश आना पड़ रहा है। यह सरकार भ्रष्ट सरकार बनकर रह गई है। जनता बीजेपी का विरोध करती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस की सात जन आक्रोश यात्राएं निकलनी हैं, जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। जनाक्रोश यात्रा में दमोह विधायक अजय टंडन के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed