फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election 2023: Aam Aadmi Party Damoh District President Resigns

MP Election 2023: दमोह में प्रधानमंत्री आए, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Thu, 09 Nov 2023 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दमोह में आप के जिला अध्यक्ष गौतम पिंकू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Aam Aadmi Party Damoh District President Resigns
दमोह में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लगे बैनर पर आप के जिलाध्यक्ष की तस्वीर लगी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तिथि नजदीक आ रही है। इसके बाद भी नेताओं के दल बदलने का क्रम बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुभव गौतम पिंकू ने पार्टी की नीतियों से नाखुश होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें चल रही हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दमोह आए तो उनके सभा स्थल के समीप फ्लेक्स में उनकी फोटो थी। इसमें वे प्रधानमंत्री के दमोह आगमन का स्वागत करते नजर आए। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी दूसरी पार्टी में जाने से अभी इंकार किया है।

विज्ञापन


इस्तीफा देने वाले आप पार्टी के जिला अध्यक्ष गौतम पिंकू ने बताया कि वह पार्टी की नीतियों से खुश नहीं थे। पहले पार्टी ने 230 सीटों में प्रत्याशी उतारने के लिए कहा था। उसके बाद केवल 66 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे। जिले की चारों विधानसभाओं से केवल दमोह से ही प्रत्याशी उतारा जबकि अन्य विधानसभाओं के लोगों को टिकट देने का बोला था। इसके बाद भी उन्हें टिकिट नहीं दिया। इस वजह से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गौतम आठ महीने पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दिन ही उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने यह इस्तीफा पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed