फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Crime Wife lover Murderd husband and threw dead body in river in Damoh

MP Crime: बीवी की आशिकी में पति बन रहा था रोड़ा, रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर नदी में फेंका शव, तलाश जारी

Sat, 26 Aug 2023 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

MP Crime: मध्यप्रदेश में दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में एक महीने पहले बीवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। शव को पन्ना जिले में बहने वाली केन नदी में फेक दिया था, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
MP Crime Wife lover Murderd husband and threw dead body in river in Damoh
शव की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह और पन्ना जिले की पुलिस नदी में फेंके गए शव की तलाश कर रही है। हटा एसडीओपी नितेश पटेल के नेतृत्व में एक महीने पहले खेरा गांव से गुम हुए व्यक्ति की हत्या का राज खोलने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा हत्या करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हत्या करने के दौरान उपयोग किए गए स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीई 6749 को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसडीओपी हटा नितेश पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2023 को गैसाबाद थाना के खेरा गांव निवासी हाकम पटेल द्वारा अपने पुत्र दीपचंद्र पटेल 26 साल के घर से कहीं चले जाने की सूचना देकर गुम इंसान का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा गुम इंसान का मामला कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस की जांच में मृतक की बीवी कविता द्वारा अपने प्रेमी कलू पिता ब्रजेश वर्मन 21 साल और गणेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर पति की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा पत्नी उसके प्रेमी और अन्य एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


केन नदी में फेंका था शव
पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में बताया गया कि आरोपी कलू निवासी धवर्रा थाना सुनवानी मृतक दीपचंद्र और उसकी बीवी कविता का दोस्त था। जो 19 जुलाई को अपने एक मित्र गणेश विश्वकर्मा निवासी चिखला थाना सिमिरया जिला पन्ना के साथ दीपचंद के गांव खेरा चार पहिया वाहन से पहुंचा था। खेरा गांव से तीनों दोस्त सुनवानी के लिए रवाना हुए, जिन्होंने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद रास्ते में दोनों दोस्तों ने दीपचंद का गला घोंटकर हत्या कर दी और पंडोन के पुल से केन नदी में शव फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से शव की खोज कर रही पुलिस
आरोपियों द्वारा दीपचंद्र का शव पन्ना जिले में आने वाले पंडोन पुल से केन नदी में फेंका गया था, जिसके चलते दमोह और पन्ना जिले की पुलिस केन नदी में तीन दिन से शव तलाश में जुटी हुई है। हटा अनुविभाग के मडियादो, रजपुरा, गैसाबाद और रनेह थाना पुलिस सहित पन्ना जिले के सुनवानी थाना पुलिस सर्चिंग करने में जुटी हुई है। इसके अलावा दमोह और पन्ना जिले की एसडीआरएफ टीम भी केन नदी में शव की तलाश में लगी है। तीन दिन में पुलिस द्वारा पंडोन पुल से लेकर टाइगर रिजर्व पन्ना के आंतरिक जंगल में बह रही केन नदी की 20 किमी तक सर्चिंग की है, लेकिन शव की जानकारी नहीं मिल पाई।


यह है हत्या की वजह
एसडीओपी हटा नितेश पटेल द्वारा बताया गया कि मृतक की बीवी कविता के प्रेम संबंध कलू वर्मन से थे। वहीं, पति दीपचंद्र कविता और कलू वर्मन के प्रेम में बाधा डाल रहा था। इसी वजह से पत्नी और प्रेमी द्वारा दीपचंद्र की हत्या की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया। एक महीने पहले गुम हुए दीपचंद्र की हत्या का राज खोलने में हटा एसडीओपी नितेश पटेल, मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित और रनेह थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed