फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Arun Yadav said Leaving and running away is Scindias family custom BJP is copying our announcements

MP Politics: अरुण यादव बोले- छोड़कर भागना तो सिंधिया का खानदानी रिवाज, भाजपा हमारी घोषणाओं को कर रही कॅापी

Wed, 20 Sep 2023 06:17 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 20 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

दमोह में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोड़कर भागना तो सिंधिया का खानदानी रिवाज है। भाजपा हमारी घोषणाओं की कॅापी कर रही है।

विज्ञापन
MP Arun Yadav said Leaving and running away is Scindias family custom BJP is copying our announcements
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के बारे में तो मैंने कई बार कहा है कि उनका तो खानदानी रिवाज है कोई नई बात नहीं। इनका इतिहास तो अंग्रेजों के जमाने का है। बुधवार सुबह दमोह विधायक अजय टंडन के कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने पत्रकारों को संबोधित किया।

विज्ञापन


मंगलवार से कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने दमोह में इस यात्रा की शुरूआत की है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी दी और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कई आरोप भी लगाए। इस बीच जब उनसे पूछा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए वह किसे दोषी मानते हैं दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया या फिर कोई और तब जवाब में श्री यादव ने कहा कि जो चले गए अब वह चर्चा का विषय नहीं है। जो गए हैं उससे उनकी नियत साफ समझ में आती है। सिंधिया जी के बारे में तो मैंने कई बार कहा है। उनका तो खानदानी रिवाज है कोई नई बात नहीं। इनका इतिहास तो अंग्रेजों के जमाने का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी घोषणाओं को कॉपी कर रही भाजपा 
अरुण यादव ने पत्रकारवार्ता में बताया कि महिला बिल का मुद्दा हमारा है। उसे हमने उठाया था। इसलिए हम उसका समर्थन कर रहे हैं। सीएम शिवराज के पास प्रदेश की जनता के लिए अब कुछ नहीं है। इसलिए जब भी हम कोई घोषणा कर रहे हैं वह उसे कॉपी पेस्ट करते है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा जैसे हमने सिलेंडर के दाम कम करने की बात कही तो उन्होंने कर दिया। वह उसे कॉपी पेस्ट कर रहे हैं। हम उनसे जानना चाहते हैं कि 18 साल मिले थे तब आपको किसने रोका था। आप जो चाहे कर सकते थे। लेकिन तब कुछ नहीं किया। अब हम जानना चाहते हैं कि कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। कितनी बहनों की सुरक्षा की। इस दौरान विधायक अजय टंडन के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतनचंद जैन और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed