{"_id":"6638d39ea84db136dc006596","slug":"monday-was-the-hottest-day-of-the-year-temperature-reached-43-degrees-the-sun-was-blazing-damoh-news-c-1-1-noi1223-1667279-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: साल का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, आग उगल रहा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: साल का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान, आग उगल रहा सूरज
Mon, 06 May 2024 10:18 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:18 PM IST
सार
मई महीना लगते ही गर्मी का प्रकोप भी शुरू हो गया है। सोमवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा और दमोह का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27.04 डिग्री रहा।
विज्ञापन
धूप से बचने सिर पर तोलिया बांधे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मई महीना लगते ही गर्मी का प्रकोप भी शुरू हो गया है। सोमवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा और दमोह का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27.04 डिग्री रहा। जबकि इससे पहले अधिकतम तापमान 42.05 डिग्री ही दर्ज हुआ है। दोपहर में सूरज आग उगल रहा था और धूप इतनी तेज थी कि शहर के अधिकांश चौराहों पर लोगों की आवाजाही काफी कम दिखाई दी। यह अभी तक का सबसे अधिक तापमान है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा होने के साथ तापमान में भी गिरावट आ गई थी, लेकिन उसके बाद लगातार तापमान में वृद्धि होती गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तापमान में और अधिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। कुछ समय के लिए बादल जरूर छाएंगे, लेकिन धूप काफी तेज निकलेगी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे ही इस अधिक तापमान का एहसास होने लगा था। क्योंकि धूप चुभ रही थी और धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। शहर के प्रमुख अस्पताल चौराहे पर लोग धूप से बचने अपने सिर पर तौलिया डालकर चल रहे थे और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
एक सप्ताह में यह रहा तापमान
एक मई- 39 .00
दो मई- 38.02
तीन मई- 40.05
चार मई- 41.06
पांच मई- 41.06
छह मई- 43.00
