फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MLA Dharmendra Singh took oath in Sanskrit

Damoh: विधायक धर्मेंद्र सिंह ने संस्कृत में ली शपथ, संस्कृत में शपथ लेने वाले बुंदेलखंड के एक मात्र विधायक

Mon, 18 Dec 2023 04:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Dec 2023 04:07 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के दूसरी बार निर्वाचित हुए भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार को विधानसभा में देव भाषा संस्कृत में अपने पद की शपथ ली। इस दौरान पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन
MLA Dharmendra Singh took oath in Sanskrit
विधायक धर्मेंद्र सिंह ने संस्कृत में ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह ने विधानसभा में संस्कृत में ली शपथ। बता दें कि जब उन्होंने शपथ ली, तब पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि उनके साथ कुछ और विधायकों ने भी संस्कृत में शपथ ली, लेकिन बुंदेलखंड इलाके में वह एक मात्र अकेले विधायक हैं, जिन्होंने संस्कृत में इस शपथ को लिया है। विधायक का संस्कृत में शपथ लेते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दूसरी बार जीत की दर्ज
विधायक धर्मेंद्र सिंह ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाकर जबेरा विधानसभा क्षेत्र को अलग से पहचान दिलाई है। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने एक मिथक भी तोड़ दिया है। दरअसल, जबेरा विधानसभा से लगातार दूसरी बार किसी भी विधायक प्रत्याशी को जीत नहीं मिली, लेकिन धर्मेंद्र सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज कराकर इस मिथक को तोड़ दिया है उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह को हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed