फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Lightning fell on two houses in Damoh's Hata

Damoh: हटा में दो मकानों पर गिरी आकाशीय बिजली, हजारों के उपकरण जले, कपड़ों में लगी आग

Sun, 10 Sep 2023 01:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

समूचे जिले में बारिश का दौर जारी है। शनिवार रात जिले के हटा ब्लॉक में दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Lightning fell on two houses in Damoh's Hata
बिजली गिरने से मकान में हुआ नुकसान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आकाशीय बिजली गिरने का क्रम भी जारी है। शनिवार रात जिले के हटा ब्लॉक में दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली उपकरण जल गए और कपड़ों में भी आग लग गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को नुकसान जरूर उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


हटा के रामगोपाल जी वार्ड बड़ा हटा में नारायण तंतुवाय और अनीता तंतुवाय के घर  शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरी। जिससे सारे घर के पंखे, कूलर, एलसीडी, टीवी, सीएफएल एवं अन्य घरेलू उपकरण जल गए। इसके अलावा लाइट के तार में आग लगने से घर के कपड़ों में भी आग लग गई। साथ ही मकान में लगी ग्रिल उखड़कर बाहर आ गई और मकान में भी दरार आ गई। वहीं, गौरीशंकर वार्ड में रहने वाले अतुल जैन के घर भी आकाशीय बिजली गिरी हालांकि उनके यहां कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से समूचे जिले में बारिश का दौर जारी है। कुछ समय के लिए जरूर बारिश थम गई थी, लेकिन उसके बाद पुनः बारिश शुरू हो जाती। यह बारिश फसलों के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है, क्योंकि बारिश थमने से धान और सोयाबीन की फसलें करीब 20% तक प्रभावित हो गई थी। यदि बारिश शुरू नहीं होती तो यह आंकड़ा बढ़ भी जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed