फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Laborer dies due to lightning while doing house work in Damoh

Damoh News: दमोह में आकाशीय बिजली की चपेट में आया मजदूर, मकान का काम करते समय हो गई मौत

Fri, 12 Apr 2024 07:24 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

दमोह में मकान का काम कर रहे एक मजदूर पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे वह झुलस गया। घटना में मजदूर की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Laborer dies due to lightning while doing house work in Damoh
जिला अस्पताल में इलाजरत युवक

विस्तार

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार दमोह जिले में शुक्रवार शाम अचानक गरज के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के पलंदी चौराहा पर एक मकान का काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरी। एक मजदूर की मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना में नोहटा थाना के शीशपुर पटी गांव निवासी राजकुमार पिता किसउ रैकवार, 22 वर्ष, की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए उसके साथी हरिप्रसाद रैकवार ने बताया कि हम सात मजदूर पलंदी चौराहा पर एक मकान में पानी की टंकी रखने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम कर रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली राजकुमार पर गिरी। इससे वह झुलस गया। उसे तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। दूसरी घटना देहात थाना के बांसा गांव के समीप हुई। जहां खेत में काम करते समय रविंद्र पिता सुरेश पाल 27 पर आकाशीय बिजली गिरने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले आठ दिन से लगातार बेमौसम बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिर रही है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed