फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Cow Slaughter Case Illegal Meat Shop Demolished by Bulldozer Two Officials Suspended

गर्भवती गाय की हत्या के बाद दमोह में एक्शन तेज: मीट दुकान का अवैध निर्माण जेसीबी से ढहाया, दो प्रभारी निलंबित

Mon, 05 Oct 2026 11:10 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

दमोह के नूरी नगर में गर्भवती गाय की हत्या के मामले के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। किल्लाई नाका में अतिक्रमण कर संचालित मीट दुकान का अवैध निर्माण जेसीबी से ढहाया गया।

विज्ञापन
Damoh Cow Slaughter Case Illegal Meat Shop Demolished by Bulldozer Two Officials Suspended
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर में गर्भवती गाय की हत्या के मामले के बाद दमोह में पुलिस और प्रशासन ने अवैध मीट दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर रविवार को पुलिस, नगर पालिका और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के कई इलाकों में दुकानों की जांच की। किल्लाई नाका क्षेत्र में अतिक्रमण कर संचालित की जा रही मीट दुकान के अवैध निर्माण को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान हाथ जोड़कर मांगते रहे समय
किल्लाई नाका में प्रशासनिक अमला जब अतिक्रमण कर संचालित हो रही मीट दुकान पर पहुंचा तो मौके पर मौजूद दुकानदार और घर की महिला अधिकारियों से कुछ समय देने की मांग करने लगे। दोनों ने अतिक्रमण स्वयं हटाने की बात कही। हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी और नगर पालिका के अमले की मदद से मौके पर मौजूद अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा रही।

विज्ञापन

अंडा-मांस-मछली की दुकानों की भी हुई जांच
प्रशासन की टीम ने किल्लाई नाका क्षेत्र में अंडा, मांस और मछली की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दुकानदारों से फूड लाइसेंस और खाद्य पदार्थों से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित नियमों के पालन की भी जानकारी ली गई। जिन दुकानों में जरूरी दस्तावेज या वैध लाइसेंस नहीं मिले, वहां कार्रवाई करते हुए दुकानें बंद कराई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नूरी नगर से कसाई मंडी तक पहुंची टीम
पुलिस और प्रशासन की टीम ने नूरी नगर, कसाई मंडी, गढ़ी मोहल्ला और चमन तिगड्डा क्षेत्र में संचालित चिकन-मटन दुकानों की भी जांच की। दुकानदारों से लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए।

प्रशासन की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वैध लाइसेंस के बिना मांस का विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर ही दुकान संचालित करने की हिदायत दी गई। सड़क किनारे या बिना अनुमति के दुकान लगाने वालों को भी चेतावनी दी गई।

ये भी पढ़ें-  मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम: दो दिन पूर्वी एमपी में बारिश के आसार, रातें ठंडी, दिन में तेज धूप से गर्मी

शहर बंद और प्रदर्शन के बाद तेज हुई कार्रवाई
गर्भवती गाय की हत्या की घटना के विरोध में शनिवार को हिंदू संगठनों ने शहर बंद कर प्रदर्शन किया था। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान अवैध मीट दुकानों को बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन के सामने रखी गई थी। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद रविवार को पुलिस, नगर पालिका और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की।

लापरवाही के आरोप में दो चौकी प्रभारी निलंबित
मामले में लापरवाही के आरोप में कसाई मंडी चौकी प्रभारी राकेश पाठक और बृजलाल पटेल को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह सहित पुलिस और प्रशासन का अमला मौजूद रहा। प्रशासन की ओर से कहा गया कि खाद्य सुरक्षा नियमों और नगर पालिका के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed