फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Jain pilgrimage area Kundalpur temple shining with colorful lights

Damoh News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा कुंडलपुर मंदिर, आचार्य पद महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
सार

जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा था। आचार्य पद महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 

विज्ञापन
Jain pilgrimage area Kundalpur temple shining with colorful lights
लाइटों से जगमगा रहा मंदिर

विस्तार

दमोह के जैन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे आचार्य पद महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। करीब 1200 रंगबिरंगी लाइट्स से मंदिर को सजाया गया है। शाम होते ही मंदिर का नजारा देखते ही बनता है।

विज्ञापन


निर्यापक मुनि समय सागर महाराज के पद पदारोहण महामहोत्सव की तैयारियों के बीच शाम होते ही कुंडलपुर के बड़े बाबा का मंदिर आधुनिक लाइट से जगमगा उठता है। यह लाइट्स इटली से मंगवाई गई हैं। पहले चरण में सिद्ध क्षेत्र में 12 से 1300 लाइटें लगाई हैं। पूरा मंदिर नीला, लाल और पीले रंग की लाइटों से चमक उठता है। इसमें करीब 16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। खासियत यह है कि पूरी लाइटिंग सिस्टम कंप्यूटर से ऑपरेट हो रही है। हर कलर की लाइटिंग की मिक्सिंग की जा रही है। ट्रस्ट के समन्वयक आरके जैन ने बताया कि पहले चरण में यहां के मंदिरों में इलुमिनेशन (लाइटिंग) का कार्य हुआ है। जिसकी लागत 16 करोड़ थी। जिस पर काम चालू हो गया है लाइटें भी लग गई हैं।
विज्ञापन


जैन के मुताबिक इटली की लाइटों की खास बात यह है कि मंदिर से दूर और ऊंचाई से आकर्षक दिखाई देती हैं। एक साथ कई रंग बिखेरने वाली आधुनिक लाइट के लगने के बाद सिद्ध क्षेत्र की छटा अद्भुत दिखाई देती है। पूरा मंदिर समूह बेसिक कलर की रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा रहा है। इसमें आसपास के मंदिरों को भी इटली से आने वाली आधुनिक लाइट से फोकस किया गया है। रात के समय परिसर के साथ ही आसपास के पेड़ भी कई रंगों से रंगे नजर आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed