फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Innovation in district hospital OPD slip will be made without standing in line

Damoh: जिला अस्पताल में नवाचार, लाइन में लगे बिना बन जाएगी ओपीडी पर्ची, आभा आईडी के माध्यम से शुरू हुई सुविधा

Sat, 18 May 2024 03:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 03:33 PM IST
सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया, मरीज को ऑनलाइन टोकन मिलेगा। इससे फायदा ये होगा कि ऑनलाइन टोकन घर बैठे मिल जाने से ओपीडी पर्ची पर अपना डिटेल डलवाने के लिए लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Damoh Innovation in district hospital OPD slip will be made without standing in line
ओपीडी काउंटर पर लगा एप का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को लाइन में लगकर ओपीडी पर्ची बनवाने की जरूरत नहीं है। अब अस्पताल में आभा आईडी के माध्यम से यह सुविधा शुरू की जा रही है। आप घर बैठे ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ओपीडी काउंटर पर पहुंचकर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल द्वारा शुरू किए जा रहे इस नवाचार से उन लोगों को राहत मिल जायेगी, जो एंड्रॉयड फोन चलाते हैं और घर से ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव ने बताया, बीमार व्यक्ति को तत्काल इलाज मिले, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन में न लगना पड़े। इसलिये अपना एंड्राइड फ़ोन साथ लाइये। आभा आईडी बनाइये, क्यूआर कोड स्कैन करिए और कुछ ही मिनटों में अपनी पर्ची प्राप्त कीजिये।
विज्ञापन


आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार आप अपने एंड्राइड फ़ोन पर आभा एप डाउनलोड कीजिये। अपनी आभा आईडी बनाइए। जिला अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कीजिये, आधे से एक मिनट के अंदर बिना कोई जानकारी दिए अपनी पर्ची प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर शुक्ला ने बताया कि इस सुविधा से मरीज के 30 से 40 मिनट बचेंगे और पर्ची कटाने के लिए जो शुल्क लगता है, उसके लिए पेटीएम सुविधा और अन्य एप भी हैं, जिसके माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया, मरीज को ऑनलाइन टोकन मिलेगा। इससे फायदा ये होगा कि ऑनलाइन टोकन घर बैठे मिल जाने से ओपीडी पर्ची पर अपना डिटेल डलवाने के लिए लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा।


OPD पर्ची में मरीज की जानकारी ऑनलाइन टोकन लेने के कारण पहले से भरी होगी और केवल प्रिंट लेना होगा। इस प्रकार से समय की बचत होगी। आगे इसे पूरी तरह ऑनलाइन करने का लक्ष्य है। कलेक्टर ने सभी से इस नई सुविधा का उपयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed