{"_id":"662b974b10eb9fc278099045","slug":"in-damoh-pata-belan-makers-waved-weapons-on-the-road-a-youth-from-a-particular-community-molested-a-woman-damoh-news-c-1-1-noi1223-1636108-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पटा-बेलन बनाने वालों ने सड़क पर लहराए हथियार, समुदाय विशेष के युवक ने महिला से की थी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पटा-बेलन बनाने वालों ने सड़क पर लहराए हथियार, समुदाय विशेष के युवक ने महिला से की थी छेड़छाड़
Sat, 27 Apr 2024 07:49 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:49 AM IST
सार
कोतवाली पुलिस सूचना पर जब तक मौके पर पहुंची तब तक पूरा मामला शांत हो चुका था। समाज के लोग घायल युवक और महिला को कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
बस स्टेंड पर विवाद करते लोग
विस्तार
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहे पर शुक्रवार दोपहर पटा-बेलन बनाने वाले समाज के दर्जनों लोग हथियार लेकर सड़कों पर उतर आए। मामला समाज की एक महिला की छेड़खानी से जुड़ा था। इस समाज के लोगों का आरोप है कि समुदाय विशेष के युवक ने हैंड पंप पर पानी भर रही महिला से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक आरोपियों को रोकने पहुंचा तो उन्होंने उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस घटना की खबर जैसे ही पटा-बेलन बनाने वाले समाज के लोगों को हुई तो दर्जनों लोग हथियार लेकर सड़कों पर उतर आए और आसपास की दुकानों में घुसकर आरोपियों को खोजने लगे। करीब 20 मिनट तक यही हंगामा चलता रहा। कोई भी पुलिसकर्मी यहां मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ समय बाद कोतवाली पुलिस को खबर की गई और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा मामला शांत हो चुका था। घायल युवक को लेकर पटा-बेलन बनाने वाले समाज की महिलाएं कोतवाली लेकर पहुंची, जहां अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
