{"_id":"667698e94bee1522cf08c53d","slug":"illegal-pistol-and-pistol-to-passersby-police-arrested-two-miscreants-who-were-threatening-by-showing-off-damoh-news-c-1-1-noi1223-1819604-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: राहगीरों को अवैध पिस्टल और कट्टा दिखाकर धमकाते थे बदमाश, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: राहगीरों को अवैध पिस्टल और कट्टा दिखाकर धमकाते थे बदमाश, पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 22 Jun 2024 04:22 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:22 PM IST
सार
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाशी ली तो उसमें से एक के पास अवैध कट्टा और दूसरे के पास पिस्टल मिली। आरोपी रास्ते में खड़े होकर राहगीर तथा आने-जाने वालों को डरा-धमका रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह देहात थाना पुलिस ने पिस्टल व देशी कट्टा से राहगीरों को धमकाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
देहात थाना पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से खबर मिली कि मागंज वार्ड के मुश्कीबाबा पानी की टंकी के पास और पथरिया तिराहा इमलाई बाइपास मागंज वार्ड नंबर-4 में अलग-अलग दो संदिग्ध युवक खड़े हैं, जो लोगों को धमका रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाशी ली तो उसमें से एक के पास अवैध कट्टा और दूसरे के पास पिस्टल मिली।
विज्ञापन
आरोपी रास्ते में खड़े होकर राहगीर तथा आने-जाने वालों को डरा, धमका रहे थे। देहात थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह बागरी के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर सूचना तस्दीक कराई गई। मुश्कीबाबा पानी की टंकी के पास संदीप ठाकुर और इमलाई बाइपास से दीनानाथ पटेल को अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ 25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
