फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Illegal liquor was being smuggled in a luxury car, police caught liquor worth four and a half lakhs.

Damoh News: लग्जरी कार से हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने साढ़े चार लाख की शराब पकड़ी

Fri, 12 Jul 2024 12:33 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

दमोह के तेंदुखेड़ा थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। इस शराब की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है। अज्ञात आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34, 2 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Illegal liquor was being smuggled in a luxury car, police caught liquor worth four and a half lakhs.
पुलिस द्वारा जब्त की गई कार

विस्तार

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने एक लग्जरी कार से साढ़े चार लाख की अवैध शराब बरामद की है और कार को जब्त किया है। शराब तस्कर पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। बड़ी बात यह है की शराब तस्करों ने अब लग्जरी कार में अवैध शराब का परिवहन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


तेंदूखेड़ा टीआई फेमीदा खान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में दमोह से तेंदूखेड़ा की ओर अवेध शराब लाई जा रही है। पुलिस पांजी पिंडरई गांव के आगे घेराबंदी कर खड़ी हो गई। जैसे ही कार वहां पहुंची पुलिस ने कार को निजाम देवरी मार्ग पर पकड़ लिया। पुलिस को देख वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 11 पेटी अवेध शराब भरी थी। तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान ने बताया की लग्जरी कार से 11 पेटी अवैध शराब पकड़ी है और अज्ञात आरोपियों पर आबकारी एक्ट 34, 2 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed