फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Husband gave Smrtphone to wife, She fell in love on Instagram and ran away with lover

Damoh News: पति ने पत्नी को दिलाया था स्मार्टफोन, इंस्टा पर प्रेम हुआ तो दो बच्चों के साथ प्रेमी के साथ भागी

Mon, 03 Jun 2024 01:30 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:30 PM IST
सार

दमोह में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने चली गई। प्रेम भी इंस्टाग्राम पर हुआ, जो वह पति के दिलाए स्मार्टफोन पर चला रही थी।  

विज्ञापन
Husband gave Smrtphone to wife, She fell in love on Instagram and ran away with lover
नोहटा थाना

विस्तार

दमोह में एक महिला बच्चों के साथ अपने प्रेमी के यहां रहने चली गई। उसे प्रेम इंस्टाग्राम पर हुआ, जो वह अपने पति के दिलाए स्मार्टफोन पर चला रही थी। अब पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जब पता चला कि वह प्रेमी के साथ रह रही है तो घर लौटकर उसके सभी फोटो जला दिए। पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। 

विज्ञापन


मामला दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। 26 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान एक युवक से प्रेम हो गया था। फिर उसने पति को छोड़ा और दो बच्चों को साथ लेकर अपने प्रेमी के पास जाकर रहने लगी। जानकारी लगी तो पति पुलिस को साथ लेकर पत्नी को लेने उसके प्रेमी के घर पहुंच गया। हालांकि, पत्नी ने घर लौटने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


नोहटा थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 26 वर्षीय आदिवासी महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति के साथ अच्छे से उसकी गुजर-बसर चल रही थी। पति का कहना है कि परिवार की दस एकड़ जमीन है और घर में कोई कमी भी नहीं है। पति का कहना है कि दो साल पहले उसने पत्नी को स्मार्टफोन खरीदकर दिया था। पत्नी ने मोबाइल पर रील बनाना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर गुना के देशराज अहिरवार से दोस्ती कर ली। इसके बाद पत्नी काफी समय मोबाइल पर ही देने लगी। वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप पर चैटिंग उसकी दिनचर्या हो गई थी। मोबाइल चलाने से रोका तो विवाद करने लगी। देशराज से दो साल चली बातचीत के बाद वह 23 मई को दोनों बच्चों को साथ लेकर युवक के साथ रहने चली गई। अगले दिन पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट नोहटा थाने में दर्ज कराई। उसके बाद पता चला कि पत्नी ग्राम झमझरा जिला गुना में अपने प्रेमी के साथ रह रही है तो वह अपने ससुर को साथ लेकर गुना के ग्राम झमझरा पहुंचा। वह बात करने को तैयार ही नहीं हुई। उसके साथ लौटने से भी मना कर दिया। बच्चों ने भी घर लौटने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने जला दी पत्नी की तमाम तस्वीरें 
पत्नी और बच्चों के बर्ताव को देखने के बाद युवक घर लौट आया। उसके पास पत्नी की जितनी भी पुरानी तस्वीरें थी, उन्हें जला दिया। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस उसकी तलाश में गुना पहुंची। प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह लोधी ने महिला से बात की तो वह पति को छोड़कर देशराज अहिरवार के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गुना गई है। कुछ समय पहले देशराज से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर बातचीत होने लगी। फिर वह 23 मई को उसके साथ रहने चली गई। पति ने बताया 30 मई को वह पत्नी के पास गया था, लेकिन वह आने को तैयार नहीं है। बच्चे भी मना कर रहे हैं। आज भी वह उसी युवक के साथ रह रही है। पुलिस ही उसकी पत्नी उसे वापस दिलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed