फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Helper dies of electrocution in Damoh

Damoh: करंट लगने से हेल्पर की हुई मौत, परिजनों ने पांच घंटे सड़क पर किया प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2023 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

Damoh: मगरोन थाना क्षेत्र के कनोरा रामनगर गांव में बिजली सुधार कार्य करते समय करंट लगने से एक बिजली हेल्पर की ट्रांसफार्मर पर ही मौत हो गई थी। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 

विज्ञापन
Helper dies of electrocution in Damoh
करंट लगने से हेल्पर की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के कनोरा रामनगर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली सुधार कार्य करते समय करंट लगने से एक बिजली हेल्पर की ट्रांसफार्मर पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया जो करीब पांच घंटे चला।

विज्ञापन


इधर, अधिकारी लगातार परिजनों को समझाइश देते रहे। लेकिन वह कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। कलेक्टर के चुनाव में व्यस्त होने के कारण स्थानीय अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और मुआवजे के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग पूरी करने का आश्वासन देने के बाद यह धरना प्रदर्शन खत्म हुआ और मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन

हटा-बटियागढ़ मार्ग पांच घंटे रहा बंद
बता दें कि सुबह 9 बजे मृतक मोहन पटेल निवासी खेराकुआं का पुलिस के द्वारा बटियागढ़ में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने हटा-बटियागढ़ मार्ग पर सगरोन गांव में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी थे। परिजनों की मांग थी कि मृतक के परिवार को मुआवजा राशि दी जाए। इसके साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही एसडीएम पथरिया निखत चौरसिया, एसडीओपी पथरिया और मगरोन थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से ट्रांसफार्मर पर ही हो गई थी मौत

बता दें कि कनोरा रामनगर में हेल्पर मोहन पटेल शनिवार की दोपहर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली सुधार कार्य कर रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मगरोन थाना प्रभारी को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में यह बात सामने आई कि लाइनमैन हमीद खान के द्वारा मोहन पिता कन्हैया पटेल को काम करने के लिए लगाया गया था और वह पिछले 20 वर्षों से बिजली सुधार का काम करता था। जिसके बदले लाइनमैन के द्वारा हर महीने पैसे दिए जाते थे। दो दिन पूर्व ही लाइनमैन के कहने पर ग्राम कनौरा के जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला गया था जिसे चालू करने के लिए शनिवार को मोहन गया हुआ था। जैसे ही बिजली ट्रांसफार्मर को चालू किया गया वह करेंट की चपेट में आ गया और उसी ट्रांसफार्मर में चिपक कर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed