फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Golden horse got entangled in the net of a young man who went fishing in Damoh

Damoh: मछली पकड़ने गए युवक के जाल में फंस गया सोने का घोड़ा; धोराज गांव में हड़कंप, जानें पूरा मामला

Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

जाल को नदी में फेंका और वजनदार होने पर उसे खींचना शुरू किया तो उसमें घोड़ा फंस कर आया। घोड़े को गांव में लेकर आया तो पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि नदी से एक सोने का घोड़ा निकला है।

विज्ञापन
Golden horse got entangled in the net of a young man who went fishing in Damoh
मछली के जाल में फंसा घोड़ा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हर चमकीली चीज सोना नहीं होती यह हमारे बुजुर्गों ने ही कहा है और इसी तरह की एक कहावत दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के धोराज गांव में मछली पकड़ने गए युवक के साथ चरितार्थ हुई। 

विज्ञापन


गांव में हल्ला हो गया कि एक युवक के मछली के जाल में सोने का घोड़ा फंस गया। यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल कराई गई तो वह सोने का घोड़ा पीतल निकला, जिसके बाद पुलिस वापस हो गई।
विज्ञापन


पूरा मामला बटियागढ़ तहसील के ग्राम पंचायत धोराज का है। यहां नन्हे भाई नामक युवक प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सुनार नदी में मछली पकड़ने गया था। जैसे ही जाल को नदी में फेंका और वजनदार होने पर उसे खींचना शुरू किया तो उसमे पीतल का घोड़ा फंस कर आया। घोड़े को देखते ही नन्हे भाई ने भी समझा कि यह सोने का हो सकता है और नदी में कहीं फंसा होगा जो बाहर आ गया। यह सोचते हुए वह घोड़े को गांव में लेकर आया तो पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि नदी से एक सोने का घोड़ा निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उस युवक के पास पहुंचे। जब किसी सुनार से पता करवाया तो वह पीतल का घोड़ा निकला। केरबना चौकी प्रभारी पवन तिवारी ने बताया कि मुझे ग्रामीण ने फोन पर सूचना दी थी कि यहां पर मछली के जाल में सोने का घोड़ा फंसा है, लेकिन जब वहां जाकर देखा तो पीतल का घोड़ा पाया गया है। धोराज गांव के रोजगार सहायक रामसिंह लोधी का कहना है कि गांव का एक युवक नन्हे भाई रैकवार सुनार नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था तो उसके जाल में एक घोड़ा फंस गया था जो सोने का बताया जा रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि वह पीतल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed