फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Four employment assistants from Damoh district missing, information about going to Bangkok

Damoh: दमोह जनपद के चार रोजगार सहायक गायब, बैंकॉक जाने की मिल रही जानकारी, सीईओ के नोटिस पर भी नहीं हुए हाजिर

Wed, 10 Jul 2024 07:08 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

चार ग्राम पंचायतों में पदस्थ चार रोजगार सहायक कार्यालय में बिना सूचना दिए गायब हो गए हैं। इनके बारे में विभाग को भी कोई जानकारी नहीं मिल रही। वहीं यह जानकारी सामने आ रही है कि यह चारों बैंकॉक घूमने चले गए हैं।

विज्ञापन
Damoh News Four employment assistants from Damoh district missing, information about going to Bangkok
लापता रोजगार सहायक

विस्तार

दमोह जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली चार ग्राम पंचायतों में पदस्थ चार रोजगार सहायक कार्यालय में बिना सूचना दिए गायब हो गए हैं। इनके बारे में विभाग को भी कोई जानकारी नहीं मिल रही। वहीं यह जानकारी सामने आ रही है कि यह चारों बैंकॉक घूमने चले गए हैं।
विज्ञापन


दमोह जनपद सीईओ पूनम दुबे ने चारों को नोटिस जारी करके मंगलवार को शाम 4 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था, लेकिन चारों नहीं पहुंचे। मामला जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा तक पहुंचा है। उन्होंने भी रोजगार सहायकों का पता लगाने के लिए आदेश दिया है। चारों के मोबाइल नंबर बंद हैं और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। हालांकि परिजन चिंतित नहीं दिख रहे, बल्कि परिजन दबी जुबान में यह जरूर कह रहे हैं कि वे लोग बैंकॉक घूमने के लिए गए हैं। हालांकि जनपद सीईओ ने आदेश में इस बात का उल्लेख नहीं किया है। जो रोजगार सहायक लापता बताए जा रहे हैं, उनमें आम चौपरा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक अयंक मिश्रा, गुवारी के रोजगार सहायक कमलेश सिंह, मराहार के रोजगार सचिव अर्जुन पटेल और बिजौरी के रोजगार सचिव राजकुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन


जनपद सीईओ पूनम दुबे ने बताया कि चारों रोजगार सहायक कार्यालय में बिना सूचना दिए लापता हैं। जिन्हें नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। यदि विदेश गए हैं तो यह और गंभीर विषय है कि बिना सूचना दिए वह विदेश नहीं जा सकते। इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed