फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Four died due to lightning in Damoh, lightning fell at different places on Thursday evening.

Damoh News: दमोह में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, चार की मौत, कई घायल

Fri, 28 Jun 2024 03:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे का कहना है कि गुरुवार शाम अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। एक मौत पथरिया में भी हुई है। 
 

विज्ञापन
Four died due to lightning in Damoh, lightning fell at different places on Thursday evening.
खेत में पड़ा युवक का शव

विस्तार

दमोह जिले में गुरुवार को कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। तेंदूखेड़ा ब्लाक में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। पथरिया थाना के ग्राम बोतराई में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से गोकुल पटेल, 50 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया कि गुरुवार शाम अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। महिला की मौत जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई है। पोस्टमॉर्टम जबलपुर में हुआ है। दो का पोस्टमार्टम तेंदूखेड़ा में हुआ है। शासन द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि परिजनों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


पहली घटना तेजगढ़ थाना अंतर्गत पटी और मोहरा गांव के बीच हुई। रोशन आदिवासी, 30 वर्ष, अपने घर से एक लगन में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में मुख्य मार्ग पर आकाशीय बिजली उसके सिर पर गिरी और उसकी मौत हो गई। पीछे आ रहे रोशन आदिवासी के चचेरे भाइयों ने यह घटनाक्रम अपनी आंखों से देखा। परिजनों ने बताया कि हम सभी को दूसरे जिले एक लगन में शामिल होने जाना था। उसके लिए बस मोहरा गांव में खड़ी थी। पटी ग्राम मोहरा से लगा हुआ है। रोशन आगे चल रहे थे और हम लोग पीछे। तभी आकाशीय बिजली रोशन के सिर पर गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना इमलीडोल गांव में हुई। शाम के समय अन्य लोगों के साथ अर्जुन पिता गुलाब लोधी, 56 वर्ष, और जीवन पिता साहब लोधी, 37 वर्ष, आम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में गुलाब लोधी और जीवन लोधी आ गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजन दोनों को उपचार के लिए तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां अर्जुन पिता गुलाब लोधी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीवन लोधी का प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रेफर किया गया। 


बिजली पोल पर गिरी बिजली महिला की मौत 
तीसरी घटना तेंदूखेड़ा थाने के दोनी गांव में हुई। यहां पर एक महिला सुनीता पति मनोज यादव, 40 वर्ष, गुरुवार शाम घर के बाहर ख़डी थी। उसी समय विधुत पोल पर आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजन महिला को लेकर पाटन स्वास्थ केंद्र पहुंचे, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने महिला को उपचाऱ के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed