{"_id":"65b09a9e38a1992dad0dee33","slug":"foreign-devotees-came-from-iskcon-temple-in-damoh-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी श्रद्धालु, सड़कों पर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का संकीर्तन करते आये नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी श्रद्धालु, सड़कों पर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का संकीर्तन करते आये नजर
Wed, 24 Jan 2024 10:35 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:35 AM IST
सार
Damoh: दमोह शहर की सड़कों पर विदेशी श्रद्धालुओं को देख लोग उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं और उनके द्वारा गाए जा रहे हरे रामा हरे कृष्णा भजन को सुनकर रोमांचित हो रहे हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति में हर एक प्राणी डूबना चाहता है और शहर की सड़कों पर लोगों ने विदेशी भक्तों को भी कृष्ण भक्ति में डूबा देखा तो उन्हें देखते ही चले गए।
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी भक्त दमोह की सड़कों पर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गा रहे थे, जिन्हें देखने और भजन सुनने सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्योंकि अंग्रेजी में बात करने वाले लोग जब भगवान की भक्ति में डूबते हैं तो उन्हें इस प्रकार देखना अपने आप में उत्साह पैदा करता है।
विज्ञापन
भजनों में लीन रहे
घंटाघर के समीप हाथ में सिंथेसाइजर और बड़ा सा ट्रॉली वाला साउंड लेकर यह विदेशी श्रद्धालु श्रीकृष्ण के भजन गा रहे थे। इन्हें देखते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकित्रत हो गई और जब उनसे बात करना चाहा तो उन्होंने ज्यादा कुछ बात करने से मना कर दिया और अपने भजनों में लीन रहे।
विज्ञापन
आते रहते है विदेशी श्रद्धालु
उमा मिस्त्री की तलैया के समीप राधारमण मंदिर में यह विदेशी कृष्ण भक्त आए हैं, हालांकि इस मंदिर में आए दिन इस्कान मंदिर से यह विदेशी श्रद्धालु आते रहते हैं जो कभी इसी तरह सड़कों पर भजन गाते हैं तो कभी गीता का प्रचार करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
