फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Fire broke out in a hut built in a farmer's field, agricultural equipment worth lakhs burnt to ashes

Damoh News: किसान के खेत में बनी झोपड़ी में लगी आग, लाखों रुपये के कृषि उपकरण जलकर खाक

Fri, 31 May 2024 05:52 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:52 PM IST
सार

दमोह के एक किसान की खेत में लगी झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने पुलिस को सूचना देकर जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a hut built in a farmer's field, agricultural equipment worth lakhs burnt to ashes
कृषि उपकरणों में लगी आग

विस्तार

दमोह जिले के मझगंवा अमान गांव में एक किसान के खेत में बनी कच्ची झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के चलने के कारण कुछ ही मिनट में झोपड़ी जलकर खाक हो गई और वहां रखे लाखों रुपये के कृषि उपकरण भी जल गए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मझगंवा अमान गांव निवासी किसान हरगोविंद दुबे के खेत में कच्ची झोपड़ी बनी थी। वहीं पर कृषि उपकरण रखे थे। सुबह के समय इस झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उसी समय हवा चलने के कारण कुछ ही मिनट में झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग ने पास में रखे डीजल पंप, पाइप, केबल और अन्य कृषि उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बुझने तक किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। पीड़ित किसान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन यह अंदेशा है कि किसी ने जलती बीडी या सिगरेट यहां फेंकी है। उसकी वजह से ही वहां आग लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed