फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Fell into a 30 feet deep well Jackal, forest department delayed in rescuing

Damoh News: 30 फीट गहरे कुएं में गिरासियार, वन विभाग ने रेस्क्यू करने में देरी की तो ग्रामीणों ने निकाला बाहर

Mon, 17 Jun 2024 02:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 02:53 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी की तलाश में रहवासी इलाकों की ओर आ जाते हैं, जिससे उनके साथ इस तरह के हादसे भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सियार को कुंए से बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
Fell into a 30 feet deep well Jackal, forest department delayed in rescuing
कुएं में बैठा सियार

विस्तार

दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत आने वाले भिडारी गांव में एक सियार का बच्चा 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों को जानकारी लगी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सियार को निकालने में असमर्थता जाहिर की, इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही रेस्क्यू कर सियार को बाहर निकाला।

विज्ञापन


दरअसल, गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी की तलाश में रहवासी इलाकों की ओर आ जाते हैं, जिससे उनके साथ इस तरह के हादसे भी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम भिडारी में एक किसान के खेत में सियार का बच्चा रात में गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, वन विभाग से राजकुमार कटारे और संतोष कटारे मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने सियार को रेस्क्यू करने में असर्मथता जताई।
विज्ञापन


सियार को कुएं से निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीण विनय विश्वकर्मा सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरा और जाल व रस्सी के सहारे सियार को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीण अशोक उपाध्याय, पप्पू तिवारी, कमलेश तिवारी, राजाबाबू विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों की मोजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed