{"_id":"662a0d0cdc7c372d9e0ac1b2","slug":"employees-came-to-collect-voting-material-in-damoh-someone-slipped-and-fell-someone-felt-dizzy-five-employees-were-admitted-to-the-district-hospital-damoh-news-c-1-1-noi1223-1632579-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मतदान सामग्री लेने पहुंचे कर्मचारी, कोई फिसलकर गिरा किसी को आया चक्कर, अस्पताल में पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मतदान सामग्री लेने पहुंचे कर्मचारी, कोई फिसलकर गिरा किसी को आया चक्कर, अस्पताल में पांच भर्ती
सार
दमोह लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सामग्री लेने शुक्रवार को कर्मचारी पहुंचे तो चोटिल हुए। कोई फिसलकर गिरा तो किसी को चक्कर आ गया। पांच कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत कर्मचारी
विस्तार
दमोह लोकसभा चुनाव की मतदान सामग्री का वितरण गुरुवार सुबह पालीटेक्निक कालेज में किया गया। इस दौरान कोई कर्मचारी बीमार हुआ तो कोई फिसलकर गिर गया। इस तरह से पांच कर्मचारियों को 108 की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गाय। डॉ. आरिफ खान ने पांचों कर्मचारियों का इलाज किया।
विज्ञापन
अमर सिंह ठाकुर की इलेक्शन ड्यूटी लगी थी यह पालीटेक्निक कालेज पहुंचे और तभी बीमार हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मास्टर ट्रेनर (शिक्षक) मुकेश कुमार गुजरे पॉलिटेक्निक कॉलेज में फिसलकर घायल हो गए। उन्हें भी गंभीर अवस्था में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनका इलाज ट्रॉमा वार्ड में किया गया। जबेरा मंडी में पदस्थ संतोष पटेल भी अचानक बीमार हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती किया गया। उप्र होमगार्ड ललितपुर से सैनिक रामदयाल अहिरवार पिता सल्ले को बीमार होने पर प्लाटून कमांडर प्रभु दयाल ने 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सदन नेमा को कोई बीमारी से ग्रस्त होने पर नाक से खून निकलने पर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
मतदान पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए हो रही रवाना
पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान करने के लिए पार्टिया रवाना होने लगी हैं। सभी पीठासीन अधिकारियों को मतदान पेटियां दी जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर,जिला पंचायत सीईओ, डिप्टी कलेक्टर सौरभ गंधर्व, अविनाश रावत, आर एल बागरी, महेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश मरकाम एसडीएम, प्रशासनिक अधिकारी गण, एडीएम मीना मसराम, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एएसपी संदीप मिश्रा,जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को, थाना प्रभारी कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर, देहात रावेंन्द्र सिंह बागरी, सुधीर कुमार बेगी और भी पुलिस अधिकारी पार्टियां रवाना करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
