फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   electricity workers were locked and imprisoned in the office In Damoh

Damoh: बिजली कर्मचारियों को कार्यालय में ताला लगाकर किया कैद, ट्रांसफार्मर नहीं रखने को लेकर थे परेशान

Wed, 20 Dec 2023 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के हटा ब्लॉक में मंगलवार की रात बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को ताला लगाकर कार्यालय में ही कैद कर दिया। जिसके बाद काफी देर तक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
electricity workers were locked and imprisoned in the office In Damoh
बिजली कर्मचारियों को कार्यालय में ताला लगाकर किया कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हटा ब्लॉक में बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को ताला लगाकर कार्यालय में ही कैद कर दिया। सूचना मिलने के बाद जब बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब ग्रामीणों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ताला खुलवाकर सभी कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर निकाला। बता दें कि इस तालाबंदी के बारे में हटा ब्लॉक की अमझिर गांव से आए ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 3 महीने से बिजली ट्रांसफार्मर नहीं है। पूरा गांव अंधेरे में डूबा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 3 महीने से लगातार हटा बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर गांव में ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी इस समस्या पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए मंगलवार की सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में हटा बिजली कार्यालय पहुंचे और पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारी परिसर में कैद
अधिकारियों को बताया कि वह प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। पूरा दिन निकल गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित  ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय के मुख्य गेट पर ही ताला लगा दिया।  कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी परिसर में कैद हो गए, उन्होंने तत्काल ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन मिलने के बाद लौटे ग्रामीण
इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी इस बात को माना की अमझिर गांव में वाकई में 3 महीने से ग्रामीण बिजली समस्या से जूझ रहे हैं और वह कई बार आवेदन भी दे चुके हैं। उनके पास फिलहाल में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई है और बुधवार की शाम तक इस गांव में ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद सभी ग्रामीण रात में ही अपने गांव की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed