फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dumper hits children traveling with father

Damoh: पिता के साथ जा रहे बच्चों को डंपर ने मारी टक्कर, एक बेटे की मौत, पिता और दूसरा बेटा गंभीर

Sun, 31 Mar 2024 01:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले तेंदूखेड़ा थाने अंतर्गत जबलपुर मार्ग परनरगुआं गांव में एक डंपर ने पिता और दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बेटे शिवांक पिता मनोज आदिवासी की जान चली गई। वहीं दूसरा बेटा और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Dumper hits children traveling with father
पिता के साथ जा रहे बच्चों को डंपर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के समय डंफर जबलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था और दो बच्चे अपने पिता के साथ घर से खेत जा रहे थे। पिता मनोज आदिवासी ने बताया कि उसके दोनों बच्चे सुबह सुबह उसके साथ सड़क के दूसरी ओर खेत पर जाने के लिए सड़क पार करने के लिए खड़े थे। उसी समय तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया और बेटे के ऊपर से चढ़ता हुआ टक्कर मारते हुए सड़क छोड़ खेत में घुस गया। घटना मे पिता पुत्र भी घायल हो गए। तीनों को तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र लाया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे के पैर में चोट है।

विज्ञापन


टक्कर मारने वाला डंपर खाली था 
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ तीन डंपर जबलपुर से तेंदूखेड़ा की ओर जा रहे थे। दो पहले निकल चुके थे और तीसरा डंपर आ रहा था जो उतार पर अनियंत्रित हो गया और यह घटना हुई। घटना के दौरान डंपर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको उपचार के लिए तेंदूखेड़ा लाया गया, उसके बाद उसको भी जबलपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना लगते ही तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे का शव उठाया।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुई है मां की डिलेवरी
घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।  घटना की जानकारी जब  बच्चे की मां को लगी तो वह घर से चीखती हुई घटना स्थल पर पहुंची, जबकि दो दिन पहले ही मृत बच्चे की मां की डिलेवरी हुई है। मृत बच्चे के दादा ने बताया कि जिस बच्चे की मौत हुई है वह अपनी मां का अभी दूध पीता था, लेकिन मां की डिलेवरी होने के बाद बाजार से दूध खरीदकर उसको मैं रोज पिलाता था। आज मेरे सामने मेरे दोनों पोते घटना का शिकार हो गये एक की मौत हो गई जबकि दूसरा जीवन से संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed