{"_id":"65e5514b58401348ab00ec27","slug":"direct-collision-between-bolero-and-truck-on-nohta-bridge-of-damoh-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नोहटा पुल पर बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत, 6 घायल, 8 घंटे बाद दूसरा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नोहटा पुल पर बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत, 6 घायल, 8 घंटे बाद दूसरा बड़ा हादसा
Mon, 04 Mar 2024 10:12 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:12 AM IST
सार
Damoh: दमोह-जबलपुर मार्ग पर 8 घंटे बाद दूसरा बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में बोलेरो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोहटा के पुल पर रविवार की शाम बोलेरो और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं बोलेरो के सामने से परखच्चे उड़ गए। घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ट्रक चालक ने दूसरी साइड ट्रक को मोड़ते हुए टक्कर मारी है।
विज्ञापन
घायलों की हालत काफी गंभीर
नोहटा थाने में पदस्थ एएसआई माधव राय ने बताया कि एक ट्रक जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था और बोलेरो दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी। नोहटा के पुल पर ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
