फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dead body of a youth found in the river

Damoh News: पेशी करने घर से निकले युवक का नदी में मिला शव, पास में खड़ी थी बाइक, ससुर पर हत्या का आरोप

Thu, 17 Apr 2025 08:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 08:32 PM IST
सार

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा तैरना जानता था, पानी में डूबने से उसकी मौत नहीं हो सकती। उन्होंने बेटे के ससुर पर उसकी हत्या करके शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of a youth found in the river
जांच करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के कोडल गांव में रहने वाले युवक का शव नदी में मिला है। युवक घर से पेशी पर जाने के लिए निकला था। भैंस चराने के दौरान पिता ने बेटे का शव नदी में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने बेटे के ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ससुर पर हत्या का आरोप
मृतक हरिशंकर यादव के पिता भुजबल यादव ने बताया कि उनका बेटा हरिशंकर मंगलवार को पेशी के लिए रहली गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह वे भैंसें लेकर नदी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हे हरिशंकर की बाइक नदी किनारे खड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसके कपड़े पड़े थे। उन्होंने तलाश की तो बेटे का शव नदी किनारे झाड़ियों के पास पड़ा मिला। पिता ने कहा कि उनका बेटा तैरना जानता था, इसलिए पानी में डूबने से उसकी मौत नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के ससुर प्रकाश यादव ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है एक बेटे की हत्या  
पिता ने पुलिस को बताया कि हरिशंकर की पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार को वह पेशी के लिए घर से निकला था। बुधवार को वह रहली पटना में रुका था। फोन पर उसने घर आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आया। गुरुवार को उसका शव ककरेटा घाट के समीप मिला। भुजबल यादव ने बताया कि उनके तीन बेटे थे। तीन वर्ष पहले एक बेटे की हत्या घर में ही कर दी गई थी। लेकिन, यह अब स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसे किसने मारा था। अब उनके दूसरे बेटे का शव नदी में मिला है।  

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें

डूबने से हुई मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
एसआई रंजीत अहिरवार ने बताया कि नदी में युवक का शव उतराता हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत नदी में डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

जांच करती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed