फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Youth Found Dead in Locked Room, Suspicious Death; Liquor Bottles and Cigarette Packs Found

दमोह: बंद कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, अंदर मिलीं शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट,पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Sat, 19 Sep 2026 04:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

मागंज वार्ड-1 में बंद कमरे से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से दिखाई नहीं दिया था। कमरे में शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत की वजह की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Damoh: Youth Found Dead in Locked Room, Suspicious Death; Liquor Bottles and Cigarette Packs Found
बंद कमरे में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मागंज वार्ड-1 में राय चौराहा के पास शुक्रवार रात एक मकान के बंद कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। कमरे के अंदर शराब की खाली बोतलें, बीड़ी और सिगरेट के बंडल मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान गौरव उर्फ मोंटू नामदेव, पिता पूरनलाल नामदेव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गौरव को स्थानीय लोगों ने आखिरी बार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे देखा था। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। युवक इसी मकान की दूसरी मंजिल पर अकेला रहता था, जबकि मकान के दूसरे हिस्से में किराएदार रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कमरे से कोई हलचल नहीं होने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से जवाब नहीं मिलने पर किराएदारों को संदेह हुआ। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो गौरव मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव से दुर्गंध भी आ रही थी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे की तलाशी में शराब की खाली बोतलें, बीड़ी, सिगरेट और अन्य सामान मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बैगा बच्चों की बीमारी पर खुलासा: 64 सैंपल में 25 खसरा पॉजिटिव, 12 मरीजों में खसरा-मलेरिया दोनों; कई खामियां भी

स्थानीय लोगों और किराएदारों के अनुसार गौरव शराब का सेवन करता था। परिजनों ने भी बताया कि वह नशे का आदी था और शुगर की बीमारी से पीड़ित था। परिजनों ने युवक की मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मौत की कोई निश्चित वजह नहीं बताई है। शराब के सेवन, बीमारी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली और कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कमरे और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों और किराएदारों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पुलिस के अनुसार शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed