फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Young man under the influence of alcohol poured petrol and set himself on fire in Damoh

Damoh News: शराब के नशे में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 07 Oct 2024 12:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

Damoh News: जिले में महगुआं माफी गांव में रविवार रात एक युवक ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना के बाद उक्त युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Young man under the influence of alcohol poured petrol and set himself on fire in Damoh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के मडियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत में महगुआं माफी गांव में रविवार रात एक युवक ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग में झूलते पति के चीखने की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


आग से झुलसे विनोद राम पिता साधुराम 37 निवासी महगुवां माफी की पत्नी सुनीता ने बताया रात दस बजे पति ने खुद को आग लगाई है। दिन भर वह शराब पीते रहे और जब रात को घर लौटे तो बाहर सड़क पर उनके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने अन्य परिजनों को सूचना दी और पति के कपड़ों में लगी आग बुझाई। पत्नी ने बताया पति ने खुद ही आग लगाई है और उन्हें अंदेशा है कि पेट्रोल से पति ने यह आग लगाई है।
विज्ञापन


क्योंकि घर पर केरोसिन नहीं था। गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पति ने बताया वह बाइक में डालने पेट्रोल लाया था, उसे नहीं पता आग कैसे लग गई। आग में मुंह भी झुलस गया है। इसलिए वह ज्यादा बोल नहीं पा रहा। युवक सीने से लेकर नीचे तक आग में झुलस गया है, जिसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed