फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Young man searching for bride by putting hoarding on e-rickshaw

MP News: ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक, ऐसी बातें बोला कि कोई भी शादी को तैयार हो जाए

Sat, 17 Feb 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवक अपने ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर दुल्हन ढूंढ रहा है। उसने होर्डिंग में अपने फोटो के साथ पूरा बायोडेटा लगा रखा है। शहर भर में जहां भी वह रिक्शा लेकर पहुंचता है, लोग दिलचस्पी के साथ होर्डिंग में लगे बायोडेटा को पढ़ने लगते हैं।

विज्ञापन
Damoh Young man searching for bride by putting hoarding on e-rickshaw
दुल्हन खोज रहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में शादी करने का सपना लिए एक युवक अनोखे तरीके से दुल्हन की खोज में निकल पड़ा है। उसने अपने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिंग लगाया है, जिसमें उसने अपना वैवाहिक परिचय, अपनी फोटो के साथ लगा रखा है। शहर में जहां भी यह युवक अपना रिक्शा लेकर जाता है, लोग उसके होर्डिंग में लगे वैवाहिक परिचय को पढ़ने लगते हैं। इस तरह से दुल्हन की खोज के बारे में पूछने लगते हैं। हालांकि, अभी उसकी तलाश पूरी नहीं हुई और यह युवक शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


दमोह के बजरिया तीन निवासी युवक दीपेंद्र राठौर ने बताया कि उसकी उम्र 30 साल हो गई है, कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। इसलिए वह चाहता है कि उसके भाई-बहन की तरह उसकी भी शादी हो जाए। उसने अपने ई-रिक्शा पर जो वैवाहिक परिचय का फ्लैक्स लगाया है, उसमें एक विशेष बात लिखी है, जिसमें उसने बताया है कि जाति और धर्म का भी कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति, धर्म की युवती उसके पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकती है या उसके परिवार के लोग आ सकते हैं। 

विज्ञापन

Damoh Young man searching for bride by putting hoarding on e-rickshaw
युवक दीपेंद्र राठौर - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि फ्लैक्स लगाकर युवती खोजने की इस पहल में उसके माता-पिता की भी सहमति है। मेरे पिता शासकीय सेवा से रिटायर हो चुके हैं और माता-पिता दोनों पूजा पाठ में व्यस्त रहते हैं। इसलिए उनके पास युवती खोजने का समय नहीं है और इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ रहा है। उसने बताया कि फिलहाल वह स्वयं का ई-रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

उसका कहना है कि जो भी युवती उसकी जीवन संगिनी बनेगी, वह हमेशा खुश रखेगा। दीपेंद्र ने बताया कि वह घर में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। युवक पढ़ा-लिखा है और आईटीआई पास है, इसलिए उसे उम्मीद है कि उसकी तलाश जल्द ही पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed