{"_id":"66b1bc75a9972b10ba06f2dd","slug":"damoh-young-man-having-fun-with-friends-dies-after-falling-from-50-feet-high-waterfall-damoh-news-c-1-1-noi1223-1967963-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दोस्तों के साथ नहा रहे युवक की 50 फीट ऊंचे झरने से गिरने से मौत, टीकमगढ़ से दमोह आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दोस्तों के साथ नहा रहे युवक की 50 फीट ऊंचे झरने से गिरने से मौत, टीकमगढ़ से दमोह आया था
Tue, 06 Aug 2024 12:05 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:05 PM IST
सार
टीकमगढ़ से दमोह आए युवक की झरने से गिरकर मौत हो गई। युवक अपने चार दोस्तों के साथ नहाने आया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ऊंचाई से गिर रहा झरना
विस्तार
दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलापरी के जंगल में 50 फीट ऊंचे झरने से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा झरने में नहाने के दौरान दोस्तों की मस्ती के समय हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के खेरा बल्देवगढ़ निवासी सूरज पिता सियाराम लोधी (20) अपने तीन दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर रजपुरा थाना क्षेत्र के सिलापरी के झरने में नहाने आया था। यह झरना पत्थरों के बीच कई स्थानों से तेजी से गिरता है और एक जगह 50 फीट ऊंचाई से खाई में गिरता है। ऊपर चट्टान पर नहाने के दौरान सूरज का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दोस्तों ने घटना की सूचना रजपुरा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज को खाई से बाहर निकालकर देर रात सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह रजपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह झरना बहता है, वहां चारों ओर पत्थर हैं, जिनमें काई लगी होने के कारण काफी फिसलन होती है। इससे लोग फिसलकर गिर सकते हैं, इस कारण यहां सावधानी बरतना जरूरी है। जहां से झरना गिरता है, वहां जाने से परहेज करना चाहिए।
