फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh When the city council ignored it, the ward residents collected donations to fill the potholes on road

Damoh News: गड्डे बने मुसीबत, नगर परिषद ने की अनदेखी तो वार्डवासियों ने सड़क के गड्ढे भरने जुटाया चंदा

Wed, 06 Nov 2024 04:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 04:12 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक नौ में कच्ची सड़क पर बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। नगर परिषद की अनदेखी से परेशान वार्डवासियों ने चंदा जुटाकर खुद मुरम डालने की पहल की। बच्चों के घायल होने पर रहवासियों ने आर्थिक सहयोग से मुरमीकरण शुरू किया। 

विज्ञापन
Damoh When the city council ignored it, the ward residents collected donations to fill the potholes on road
चंदा जुटाते लोग सड़क में भरा पानी

विस्तार

विज्ञापन

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक नौ में कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों को भरवाने के लिए वार्डवासियों ने नगर परिषद में गुहार लगाई, लेकिन जब अनदेखी हुई, तो लोगों ने खुद मुरमीकरण के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया। इस वार्ड में लगातार मकान बन रहे हैं, लेकिन नगर परिषद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

वार्ड नौ में सैकड़ों परिवार रहते हैं, जो कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, परंतु नगर परिषद उनकी इस मांग को लगातार अनदेखा कर रही है। अब उस कच्ची सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसमें स्कूल जाते समय बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। इस कारण रहवासियों ने जनसहयोग से राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात वार्डवासियों ने आसपास के लोगों से आर्थिक सहयोग की मांग की ताकि सड़क पर मुरम डाली जा सके।

विज्ञापन


ये बोले वार्डवासी
दीपक विश्कर्मा ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक नौ में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है। कच्ची सड़क में बारिश के दिनों में पानी भरने से बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। संजय खरे ने बताया कि हम लोग नगर परिषद को मकान कर, जल कर के रूप में टैक्स देते हैं, लेकिन आज तक हमारे घरों के सामने पक्की सड़क नहीं बन पाई है। कच्ची सड़क बारिश के तीन महीनों में दलदल से भर जाती है, और अब उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में कई बच्चे स्कूल जाते समय साइकिल से गिरकर घायल हो चुके हैं। बच्चों का दर्द देख माता-पिता में आक्रोश है। कोई दूसरा उपाय न होने के कारण मंगलवार रात को रहवासियों ने अन्य लोगों से सड़क के मुरमीकरण के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कुछ लोग इसके लिए तैयार हुए और बुधवार को कुछ जगह मुरम डाली गई, लेकिन कच्ची सड़क की लंबाई अधिक होने के कारण समस्या अभी भी बनी हुई है।


नगर परिषद के उपयंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वहां नाली का निर्माण हो चुका है और सीसी रोड का प्रस्ताव बनाकर परिषद में शीघ्र रखा जाएगा। गड्ढों की बात पर उन्होंने कहा कि मुरम डलवाई जा सकती है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेंद्र जैन ने बताया कि बजट आते ही वहां सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

चंदा जुटाते लोग सड़क में भरा पानी

सड़क में भरा पानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed