फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh When temporary permits were stopped, buses were running on routes in the name of pilgrimage and marriage

Damoh News: अस्थाई परमिट बंद हुए तो तीर्थ यात्रा-शादी के नाम पर चल रही बसें, संचालक बोले-सात साल से परमिट नहीं

Thu, 16 Jan 2025 07:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने अस्थायी परमिट रद्द कर दिए हैं, जिससे ग्रामीण और प्राइम रूट की 60 बसों का संचालन बाधित हो सकता है। बस संचालक विशेष परमिट पर दोगुनी लागत से बसें चला रहे हैं। स्थायी परमिट 7 साल से जारी नहीं हुए, जिससे हड़ताल की तैयारी हो रही है। 

विज्ञापन
Damoh When temporary permits were stopped, buses were running on routes in the name of pilgrimage and marriage
बस स्टैंड पर खड़ी बसें

विस्तार

परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों के संचालन के लिए अस्थायी परमिट रद्द कर दिए गए हैं और अस्थायी परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में जिले की करीब 60 बसों का संचालन प्राइम रूट से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर बंद हो सकता है। इसके बाद तीर्थ यात्रा और मैरिज पार्टी के नाम पर रूट पर बसें चल रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश पर एक जनवरी से अस्थायी परमिट बंद हो गए हैं। नई व्यवस्था में अब वास्तविक अस्थायी जरूरत होने पर ही बसों को अस्थायी परमिट जारी किए जाएंगे। ऐसे में जो बसें लंबे समय से अस्थायी परमिट लेकर यात्री बसों के तौर पर चल रही थीं, उनका संचालन अब नहीं हो पाएगा। इधर अस्थायी परमिट बंद होने के बाद अब बस संचालक नई व्यवस्था के तहत 7-7 दिनों के लिए मैरिज पार्टी, तीर्थ यात्रा, पिकनिक के नाम पर विशेष परमिट के आधार पर अपनी बसें चला रहे हैं।
विज्ञापन


हड़ताल पर जाने की तैयारी
जबकि पहले अस्थायी परमिट के लिए एक माह से अधिकतम चार माह के लिए जारी किए जाते थे, लेकिन विशेष परमिट पर बसें चलाने में उन्हें दोगुनी राशि खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर विभाग द्वारा सात साल से स्थायी परमिट भी जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में अब बस संचालक आगामी दिनों में हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका खामियाजा आमजनता पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ज्यादातर अस्थायी परमिट पर ग्रामीण अंचलों में जाने वाली बसें चलती हैं। इनमें दमोह से हटा रूट, बनवार, हिंडोरिया, पटेरा, बांदकपुर, झलौन, सबसे अधिक अस्थायी बसों का संचालन होता है। इसके अलावा कुछ बसें दमोह-तेंदूखेड़ा, जबलपुर व सागर रूट पर भी चलती हैं।

सिर्फ चार स्थिति में ही जारी होगा अस्थायी परमिट
परिवहन विभाग के अनुसार किसी भी यात्री वाहन के लिए अस्थायी परमिट मेला स्पेशल, मैरिज पार्टी, तीर्थ यात्रा व पिकनिक के लिए जारी किए जाएंगे। इसके लिए बस संचालक सिटीजन पोर्टल पर शुल्क जमा करते ही उन्हें विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए अस्थायी परमिट जारी होगा। वर्तमान में बस संचालक इसी ऑनलाइन विशेष परमिट के तहत अपनी बसों का संचालन कर रहे हैं। जबकि आदेश में ऐसी बसें रूट पर नहीं चल सकेंगी।

सात साल से नहीं बना एक भी स्थायी परमिट
बस यूनियन के अध्यक्ष शंकर राय का कहना है एक तरफ अस्थायी परमिट बंद किए गए हैं दूसरी तरफ स्थायी परमिट भी नहीं बनाए जा रहे हैं। 2018 से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सागर से एक भी स्थायी परमिट जारी नहीं हुआ। जबकि 50 से अधिक आवेदन लंबित पड़े हैं। इसका खामियाजा बस संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। इस ओर विभाग का कोई ध्यान नहीं है।

परमिट न मिलने पर बंद करना पड़ेगा बसों का संचालन
बस यूनियन के सचिव शमीम कुरैशी ने बताया परिवहन विभाग अब अस्थायी परमिट जारी नहीं करेगा, लेकिन ऑपरेटरों को खड़ी बस का टैक्स प्रति सीट के मान से हर महीने जमा कराना पड़ेगा। बिना परमिट बस का संचालन हुआ, तो पूरी रिस्क संचालक की होगी। दूसरी ओर अस्थायी परमिट बंद होने से अब बस संचालकों को विशेष परमिट के तहत दोगुनी राशि खर्च करनी पड़ रही है। ऐसे में बस संचालक तो बसें चला ही नहीं पाएंगे। स्थायी परमिट भी जारी नहीं किए जा रहे हैं। मजबूरी में आने वाले दिनों में बसों का संचालन बंद करना पड़ सकता है। जल्द ही यूनियन की बैठक होगी।


7-7 दिन के लिए ऑनलाइन परमिट बनाए जा रहे
जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी का कहना है विभाग के आदेश के मुताबिक अस्थायी परमिट अब उन्हीं बसों के जारी होंगे, जिनको वास्तव में अस्थायी परमिट जरूरत है। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे 7-7 दिन के लिए ऑनलाइन परमिट बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed