फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Warm clothes were put on the statue of Hanuman ji to protect it from cold

Damoh News: ठंड से बचाने हनुमान जी की प्रतिमा को पहनाए गर्म कपड़े, गोशाला में बांधी चारों ओर चादर

Mon, 16 Dec 2024 09:08 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 09:08 PM IST
सार

Damoh Winter: दमोह में कड़ाके की ठंड से इंसान और मवेशी परेशान हैं। तेंदूखेड़ा के दोनी गांव में हनुमान जी को गर्म शाल पहनाकर ठंड से बचाया जा रहा है। गोशाला में मवेशियों के लिए पर्दे लगाए गए, लेकिन आवारा मवेशी बेहाल हैं। 

विज्ञापन
Damoh Warm clothes were put on the statue of Hanuman ji to protect it from cold
भगवान को उड़ाए गर्म कपड़े

विस्तार

दमोह जिले में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे इंसानों के साथ मवेशी भी ठंड से परेशान हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। वहीं, भगवान और मवेशियों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

हनुमान जी को पहनाए गर्म कपड़े
तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दोनी गांव स्थित प्रसिद्ध मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को ग्रामीणों ने ठंड से बचाने के लिए गर्म शाल ओढ़ा दी है। गांव के सुरेंद्र यादव ने बताया कि हनुमान जी के प्रति पूरे गांव की गहरी आस्था है। ग्रामीणों ने सोचा कि जब इंसान और मवेशियों को ठंड से बचाने इतने प्रयास किए जा रहे हैं, तो भगवान को भी ठंड लग रही होगी। इसी भावना से उन्होंने भगवान हनुमान को गर्म कपड़े पहनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

गोशाला में मवेशियों के लिए पर्दे लगाए
तेंदूखेड़ा नगर में संचालित गोशाला में लगभग तीन हजार मवेशी हैं। ठंड से बचाव के लिए गोशाला समिति ने टीन शेड के चारों ओर पर्दे लगाए हैं ताकि मवेशियों को ठंडी हवाओं से बचाया जा सके। हालांकि, नगर में आवारा मवेशियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में अलाव की कमी
नगर में न तो पर्याप्त अलाव की व्यवस्था है और न ही कोई ऐसा स्थान है जहां आवारा मवेशी ठंड से बच सकें। इस कारण खुले में घूमने वाले मवेशी ठंड से बेहाल हैं।

पशु और इंसान ठंड से परेशान
पिछले दो सप्ताह से ठंड ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। इंसान गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं पालतू जानवरों जैसे कुत्ते और बिल्लियों को भी गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रशासन को अलाव और मवेशियों के लिए आश्रय की व्यवस्था करनी चाहिए।

दमोह जिले की यह स्थिति मानव और पशु दोनों के लिए चुनौती बन चुकी है, जहां ग्रामीणों का प्रयास सराहनीय है, वहीं प्रशासन से अधिक सक्रियता की अपेक्षा की जा रही है।

भगवान को उड़ाए गर्म कपड़े

भगवान को उड़ाए गर्म कपड़े

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed