फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Vishwa Hindu Parishad demands that non-Hindus should not be allowed entry in Garba event

Damoh: विश्व हिंदू परिषद की मांग, गरबा आयोजन में गैर हिन्दू को न दिया जाए प्रवेश; अश्लीलता वाले गानों पर रोक

Mon, 23 Sep 2024 06:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

MP: नवरात्रि पर्व पर होने वाले गरबा महोत्सव आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दमोह एसपी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि आयोजन में अश्लीलता परोसने वाले गाने भी न बजाए जाएं।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad demands that non-Hindus should not be allowed entry in Garba event
नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता

विस्तार

नवरात्रि पर्व पर होने वाले गरबा महोत्सव आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दमोह एसपी को ज्ञापन सौंपा है।संगठन के सदस्यों ने कहा कि आयोजन में अश्लीलता परोसने वाले गाने भी न बजाए जाएं। इसके साथ ही यह चेतावनी दी है कि यदि किसी गरबा पंडाल में कोई भी असामाजिक कृत्य होता है तो बजरंग दल तत्काल इसका प्रतिकार करेगा, जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


विहिप और बजरंग दल के सदस्यों की मांग है कि तीन अक्टूबर से शारदेय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के साथ उनकी पूजा-अर्चना और गरबा नृत्य का आयोजन भी कई जगह किया जाता है। जिसमें हिंदू माता-बहने शामिल होती हैं। पिछले वर्षों में देखने में आया है कि अनेक समितियों द्वारा गरबा नृत्य के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, जिसमें गैर हिंदुओं का प्रवेश देखा गया। आयोजकों द्वारा गैर धार्मिक गानों पर नृत्य कराए गए जो नहीं होना चाहिए। इसलिए उनकी मांग है गरबा महोत्सव में बिना पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित रखा जाए।
विज्ञापन


जिले में जहां भी गरबा महोत्सव होते हैं, उनके साथ एक समन्वय बनाकर अश्लीलता परोसे जाने वाले गाने गरबा महोत्सव में ना बजाए जाएं, गरबा महोत्सव में जिस प्रकार की पोशाक व वेशभूषा पहनी जाती है यह पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देती है, इस पर पूर्णत रोक लगाई जाए। मां भगवती के महापर्व गरबे के दौरान भारी मात्रा में नशे का सेवन करके उपद्रिवी और अन्य समुदायों के जो युवक शहर का माहौल खराब करते हैं उन पर कड़ी नजर रखी जाए। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष अजय खत्री,जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की मोजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed