फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Villagers of Samanapur have taken decision if found drinking alcohol they will be fined

Damoh News: समनापुर के ग्रामीणों ने लिया फैसला, शराब पीते मिले तो लगेगा जुर्माना

Mon, 19 Aug 2024 04:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 04:57 PM IST
सार

तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने ग्रामीणों द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने बताया कि नशा जीवन को खराब कर देता है। समनापुर गांव के लोगों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा ली है, यह बहुत सराहनीय कार्य है।

विज्ञापन
Damoh News Villagers of Samanapur have taken decision if found drinking alcohol they will be fined
बैठक में मोजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब का सेवन करना स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। इसी को देखते हुए दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की समनापुर पंचायत के सभी समाज के लोगों ने एक बैठक आयोजित कर यह फैसला लिया कि गांव में पूर्ण शराबबंदी होगी। जो इस फैसले के खिलाफ जाएगा, उस पर आर्थिक स्थिति के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। रविवार को आयोजित बैठक में तारादेही थाना प्रभारी भी शामिल हुए। यह भी तय किया गया कि गांव में न कोई अवैध शराब का विक्रय करेगा और नहीं बनाएगा।

विज्ञापन


बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच इमरत यादव, राजू तिल्हा, अरविंद जैन, अतुल जैन, हाकम सिंह, गेंदालाल, चेतराम पाल के अलावा कई लोगों की मौजूदगी रही। ग्राम पंचायत के सरपंच इमरत यादव ने बताया कि बैठक सर्वसमाज के द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें सभी समाज के लोगों ने फैसला लिया है कि समनापुर गांव में अब कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पियेगा, न कोई अवैध शराब की बिक्री करेगा और यदि इसका कोई उल्लंघन करता है तो सर्वसमाज के लोग उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति देखकर जुर्माना लगाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद गांव के अन्य लोगों ने कहा कि नशा व्यक्ति को अंधेरे की ओर ले जाता है। नशे की हालत में कई घर उजड़ गए। शराब पीकर लोग गालियां देते थे, लेकिन इस बैठक में लिए गए फैसले के बाद इस पर अंकुश लगेगा। बैठक में तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित भी मौजूद थे। जिन्होंने ग्रामीणों द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने बताया कि नशा जीवन को खराब कर देता है। समनापुर गांव के लोगों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा ली है, यह बहुत सराहनीय कार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed