फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Video of assault on young man in district hospital goes viral, allegation of snatching Rs 500.

Damoh News: जिला अस्पताल में गार्ड ने की युवक के साथ मारपीट, 500 रुपए छीनने का आरोप

Fri, 02 Aug 2024 05:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

दमोह के तीन गुल्ली निवासी युवक के साथ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड, कुछ कर्मचारियों व मरीज के परिजनों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया। युवक पर एक महिला द्वारा 500 रुपए छीनने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
Damoh Video of assault on young man in district hospital goes viral, allegation of snatching Rs 500.
युवक के साथ मारपीट करता गार्ड

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के साथ अन्य लोग युवक बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। काफी देर तक मारपीट करने के बाद युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक पर एक महिला ने 500 रुपए छीनने का आरोप लगाया गया था, लेकिन उसके पास से कोई भी पैसा बरामद नहीं हुआ। अब इस मामले में सिविल सर्जन द्वारा संबंधित गार्ड को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार को तीन गुल्ली निवासी रैकवार समाज के युवक के साथ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड, कुछ कर्मचारियों व मरीज के परिजनों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया। युवक पर एक महिला द्वारा 500 रुपए छीनने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड व अन्य लोग इतने आक्रोशित हो गए कि युवक के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट की गई। जो भी वहां आता गया युवक को मारता गया। युवक ने अपने आप को काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन सैकड़ो की भीड़ में वह अपने आप को नहीं बचा सका। वह अस्पताल के बाहर आना चाह रहा था, लेकिन भीड़ उसे अंदर खींचते हुए वीडियो में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


किसी ने लात मारी तो किसी ने चांटे मारे काफी देर यह मारपीट का क्रम इसी तरह चलता रहा। इसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी गई और कोतवाली से पुलिस बुलाई गई। जिस महिला द्वारा 500 रुपए छीनने का आरोप लगाया था, उसके सामने ही युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास पैसे नहीं मिले। महिला का कहना था कि उसके पिता से इस युवक ने पर्ची बनवाने और इलाज करने के लिए 500 रुपए छीने थे। जैसे ही युवक पैसे लेकर भाग उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय का कहना है कि उन्होंने भी यह वीडियो देखा है। जिसमें सुरक्षा गार्ड युवक से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। अब उन्होंने नोटिस जारी कर गार्ड पर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed