फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   VHP-Bajrang Dal protested against cow smuggling in damoh

Damoh News: गौ तस्करी के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, सड़क पर खड़े कर दिए मवेशी; लगा रहा जाम

Sat, 25 Jan 2025 08:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 08:57 AM IST
सार

Damoh: गुरुवार रात करीब 12 बजे हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि धरमपुरा बायपास तिराहे पर गौ तस्करों द्वारा गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर वाहन से करीब 30 से गायों को कुछ गौ तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
VHP-Bajrang Dal protested against cow smuggling in damoh
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के पुराने थाने के पास गौ तस्करी के विरोध में शुक्रवार रात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने पुराना थाना तिराहे पर शाम 7 बजे मवेशियों को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा, एसडीएम आरएल बागरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठनों का कहना था कि गुरुवार को पकड़े गए गोवंश को उन्होंने पूरे दिन भोजन-पानी की व्यवस्था की और प्रशासन को इसकी सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मवेशियों को गौशाला भिजवाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। हालांकि, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दमोह में गौ तस्करी और गौ हत्याएं नहीं रुकीं, तो वे बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार रात करीब 12 बजे हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि धरमपुरा बायपास तिराहे पर गौ तस्करों द्वारा गोवंश को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर वाहन से करीब 30 से गायों को कुछ गौ तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा था। संगठन के लोग जब वहां पहुंचे तो कसाइयों द्वारा विरोध किया, लेकिन संगठन के लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से तस्कर वहां से भाग गए।

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी गायों को हिंदू संगठन के पदाधिकारी लेकर पुराना थाना परिसर में बनी अस्थायी गौशाला में लेकर पहुंचे। जहां पर उनके चारा और पानी की व्यवस्था की गई, लेकिन इन गायों के लिए जगह न होने की वजह से उन्हें मुख्य सड़क के आजू-बाजू से बांध दिया गया।


संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गायों को किसी गौशाला में भिजवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, लेकिन शाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी बात से हिंदू संगठन के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने शाम करीब 7 बजे पुराना थाना के पास मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed