फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Unknown thieves stole 150 bags of wheat by breaking the lock from the warehouse

Damoh News: वेयरहाउस का ताला तोड़कर 150 बोरी गेंहू चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश कर रही पुलिस

Fri, 23 Aug 2024 11:08 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि तुलसी वेयरहाउस मझगुंवा कीरत और चोपरा गोदाम में गेहूं की बोरियां चोरी होने की शिकायत मिली है है। मामले की जांच कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाइ्र जा रही है।

विज्ञापन
Damoh Unknown thieves stole 150 bags of wheat by breaking the lock from the warehouse
वेयर हाउस से गूेंहू की बोरियां चोरी।

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी वेयरहाउस मझगुवा कीरत और चोपरा से दो दिन के अंदर करीब 150 बोरी गेंहू चोरी होने की घटना हुई है। जिसकी शिकायत जबेरा थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। तुलसी वेयरहाउस के प्रबंधक तूफान सिंह ने बताया दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे से लगे वेयरहाउस मझगुंवा कीरत में पिछले दो दिन में वेयरहाउस के पीछे की शटर और जाली का ताला तोड़कर गेंहू चोरी किया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उक्त गेहूं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं नागरिक आपूर्ति निगम का है जो वेयरहाउस की अभिरक्षा में रखा था। दूसरी चोरी ग्राम चंडी चोपरा हरदुआ सुमेर की है।
विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट शिवम पिता राम किशोर जैन निवासी चंडी चोपरा ने जबेरा थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि जब वह सुबह गोदाम के पास से निकले तो ताला खुला हुआ था और अंदर से गेहूं की बोरियां लापता थी। गोदाम के पीछे एक लावारिस बाइक खड़ी मिली है। जिसे ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें 2 दिन के अंदर वेयरहाउस एवं गोदाम में जिस तरीके से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे प्रतीत होता है अनाज चोर गिरोह जबेरा क्षेत्र में सक्रिय हो गया और और निरंतर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि तुलसी वेयरहाउस मझगुंवा कीरत एवं चोपरा गोदाम में गेहूं की बोरियां चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed