फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Unknown miscreants vandalized the OPD of the district hospital, police reached the spot

Damoh News: जिला अस्पताल की ओपीडी में रात को अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 17 Aug 2024 03:20 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

दमोह जिला अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज रवि अहिरवार का कहना है कि उसने चाबी संबंधित विभाग में जमा कर दी थी। शनिवार सुबह यहां तोड़-फोड़ मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Damoh Unknown miscreants vandalized the OPD of the district hospital, police reached the spot
टूटा डला कंप्यूटर सिस्टम

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल के महिला शिशु ओपीडी वार्ड में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। शनिवार सुबह जब सफाई कर्मियों ने ओपीडी सेंटर की सफाई के लिए दरवाजा खोला, तो वहां कंप्यूटर और अन्य उपकरण टूटे और बिखरे पड़े मिले। इस घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह कृत्य जानबूझकर अस्पताल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिल सकें। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल, कोई संदिग्ध नहीं है जिस पर शक किया जा सके।
विज्ञापन


ओपीडी इंचार्ज रवि अहिरवार ने बताया कि उन्होंने चाबी संबंधित विभाग में जमा कर दी थी, लेकिन शनिवार सुबह तोड़फोड़ की घटना मिली, जो जांच का विषय है। यह तथ्य भी ध्यान देने योग्य है कि अज्ञात व्यक्ति ने अंदर जाकर तोड़फोड़ की है, जिसका मतलब है कि उसने ताला खोलकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed