फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Two youths going to get ration died due to truck collision

Damoh News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, राशन लेने जा रहे थे तभी ट्रक ने मारी टक्कर

Sun, 10 Nov 2024 05:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 05:17 PM IST
सार

हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पंडा बाबा निवासी बाइक सवार दो युवक रविवार दोपहर राशन लेने जा रहे थे। दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं।

विज्ञापन
Damoh Two youths going to get ration died due to truck collision
घटना स्थल पर खड़ा ट्रक

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पंडा बाबा निवासी बाइक सवार दो युवक रविवार दोपहर राशन लेने जा रहे थे। दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पंडा बाबा किला खदान गांव निवासी कमलेश पिता रमेश आदिवासी (30) और राजेश पिता बालकिशन खान (33) बाइक से राशन लेने के लिए दमोह कटनी-स्टेट हाईवे स्थित घाट पिपरिया गांव गए थे। बाइक सवार जब गांव पहुंचने वाले थे तभी एक ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी बाइक ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। सड़क पर पड़े घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक कमलेश के पिता रमेश आदिवासी ने बताया कि बेटा अपने दोस्त के साथ राशन लेने घाट पिपरिया गांव गया था। ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जानकारी लगी तो वे अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है। क्योंकि वह राशन के इंतजार में थे, लेकिन बेटों के शव देखने मिले। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मामला जांच में लिया और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed