फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Two prisoners escaped from Patan sub jail, arrested within an hour, sentinel suspended, used ladder

Damoh News: पाटन उप जेल से सीढ़ी की मदद से भागे दो कैदी, एक घंटे के अंदर गिरफ्तार, लापरवाह प्रहरी निलंबित

Fri, 08 Nov 2024 08:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 08:00 PM IST
सार

पाटन उप जेल से शुक्रवार सुबह दो कैदी दीवार चढ़कर भाग गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने एक घंटे के भीतर दोनों कैदियों को पकड़कर पुनः जेल में बंद किया। मामले में लापरवाही मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद प्रहरी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Damoh Two prisoners escaped from Patan sub jail, arrested within an hour, sentinel suspended, used ladder
पकड़े गए दोनों कैदी

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की सीमा समाप्त होते ही पाटन उप जेल से शुक्रवार सुबह दो कैदी दीवार चढ़कर भाग गए। इसके बाद जबलपुर और दमोह जिले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेलर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर दोनों कैदियों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पकड़ लिया और पुनः जेल में बंद कर दिया। बाद में उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने उप जेल का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद प्रहरी की लापरवाही पाए जाने पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


पाटन उप जेल में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों कैदी एकजुट होकर दीवार चढ़ने के लिए सेटिंग की बल्ली और लोहे की सरिया का इस्तेमाल करके नसेनी (सीढ़ी) तैयार कर ली। इसके सहारे दोनों कैदी दीवार से कूद पड़े, लेकिन तभी नसेनी गिर गई। अन्य कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद प्रहरी को इसकी सूचना दी, जिसने तुरंत जेलर हेमंत बागरी को सूचित किया।
विज्ञापन


जेलर ने एक घंटे के भीतर दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई की और उन्हें वापस जेल में बंद कर दिया। जिन दो कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की, उनमें एक शहादत खान है, जो कटरा थाना पाटन जिला जबलपुर के दुष्कर्म मामले में बंद है। दूसरा कैदी कृष्णा यादव है, जो अवैध शराब मामले में जेल में बंद है। दोनों लगभग पांच महीने से जेल में बंद थे और आपस में दोस्ती कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी कहां मिले?
दोनों कैदी जेल से कूदकर पौड़ी कटंगी की ओर भागे। जेलर और स्टाफ उनका पीछा कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों खेतों की ओर गए हैं। बाद में जेलर की नजरों में दोनों कैदी आ गए। जेलर को देखकर दोनों कैदी खेतों की ओर दौड़े। इस दौरान कृष्णा यादव एक नहर में कूद गया। जेलर ने भी नहर में छलांग लगाई और उसे पकड़ लिया। वहीं, शहादत खान धान के खेत में छिप गया, जिसे सर्च के दौरान जेलर ने पकड़ लिया। इस दौरान जेलर घायल भी हो गए, लेकिन दोनों कैदियों को एक घंटे के भीतर पुनः जेल में लाकर बंद कर दिया गया।


निलंबन और जांच
घटना के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट अखिलेश तोमर पाटन उप जेल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद जेल प्रहरी मनीष वर्मा को निलंबित कर दिया। पाटन उप जेल के जेलर हेमंत बागरी ने बताया कि घटना सुबह 6:15 बजे की थी। दोनों कैदियों के दीवार कूदने की सूचना मिली, जिन्हें एक घंटे के भीतर खेतों से पकड़कर वापस जेल में बंद कर लिया गया।

पकड़े गए दोनों कैदी

पाटन जेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed